jaipur-sadak-hadsa

– जयपुर में आज दर्दनाक सड़क हादसा देखने को मिला है…एक बेकाबू ट्रक ने सड़क किनारे पूरे परिवार को रौंद डाला….हादसे में 3 बच्चों समेत उनके पिता की मौत हो गई है जबकि मां के दोनों पैर हादसे के बाद टूट गए हैं और उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है….हादसा इतना भीषण था कि देखने वालों के रौंगटे खड़े हो गए….बेकाबू ट्रक सभी को नाले में घसीटता ले गया…हादसे के बाद हर ओर अफरा तफरी का आलम नजर आया…शवों के परखच्चे उड़ गए…रोड पर मृतकों के चीथड़े बिखरे नजर आए
200 फीट बाइपास पर हुआ हादसा
हादसा श्याम नगर थाना क्षेत्र के 200 फीट बाइपास पर कमला नेहरू नगर में सुबह 8:46 बजे हुआ। मृतकों की पहचान राजसमंद के जैतपुरा निवासी चंद्रप्रकाश (40) और उनके बेटों रमेश (11), रतन (10), दीपक (8) के रूप में हुई है। चंद्रप्रकाश की पत्नी कैलाशी (35) गंभीर रूप से घायल है। कैलाशी के दोनों पैर टूट गए हैं। उसे SMS हॉस्पिटल के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है, बताया जा रहा है कि उसकी हालत गंभीर है..
खनाबदोश परिवार हादसे का शिकार
हादसे का शिकार खाानाबदोश लोग थे..जो सड़क किनारे छोटा मोटा व्यापार कर अपना पेट पाल रहे थे….बागरी समाज से आने वाले ये लोग गांधी फुटपाथ पर झाड़ू बेचकर अपना पेट पाल रहे थे…परिवार आज सुबह घर जाने के लिए बस का फुटपाथ पर इंतजार कर रहा था तभी एक बेकाबू ट्रक ने पूरे परिवार को मौत के मुंह में धकेल दिया…परिवार जब बस का इंतजार कर रहा था तब इसी दौरान ट्रेलर ने रेलिंग को तोड़ते हुए माता-पिता और तीनों बच्चों को कुचल दिया। तीनों बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल माता-पिता को हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। पिता की इलाज के दौरान मौत हो गई।
हादसे के बाद ड्राइवर-खलासी हुए फरार
हादसे के बाद ड्राइवर और खलासी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से मृतकों और घायलों को नाले से निकाला। क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त ट्रेलर को सड़क से हटाया गया…हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया है…लेकिन हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा के दावों की पोल खोल कर रख दी है...
हादसे की कहानी, चश्मदीदों की जुबानी
मौके पर मौजूद, अमर पैलेस के गार्ड ने बताया, “परिवार हाईवे किनारे के डिवाइडर पर बैठा था. हमारे यहां से पीने का पानी भरकर ले गए थे, बोले कि गांव जा रहे …अचानक से एक ट्रक तेज रफ्तार में बेकाबू होकर वहां पहुंचा और पूरे परिवार को रौंदता हुआ रेलिंग तोड़ आगे बढ़ गया…हालांकि ट्रक हादसे के बाद रेलिंग में फंस गया जिससे ड्राइवर ट्रक समेत फरार नहीं हो सका..
हालांकि हादसे के बाद अब कई गंभीर सवाल भी खड़े हो रहे हैं…सवाल है कि अजमेर-जयपुर एक्सप्रेसवे पर रेलिंग क्यों टूटी हुई थी…इसी वजह से यहां निजी बस वालों ने अस्थाई बस स्टाप बना लिया था…हादसे के सीसीटीवी फुटेज में ये भी सामने आया कि ट्रक ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था… पुलिस अब पूरे मामले की जांच में जुटी है पुलिस का कहना है कि पूरी जांच पड़ताल के बाद भी हादसे की असली वजह सामने आ सकेगी …
