sahkar se samridhi- दिल्ली के भारत मंडपम में सहकारिता मंत्रालय के 5वें स्थापना दिवस का आयोजन किया गया…इस मौके पर राजस्थान के सीएम भजनलाल शर्मा और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह शामिल हुए…इस दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कार्यक्रम में जयपुर के सुमेल गांव में सहकार वन परियोजना का शुभारंभ किया। समारोह में सीएम भजनलाल ने सहकारिता के क्षेत्र में राजस्थान सरकार के नवाचार और उपलब्धियों की जानकारी देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार ‘सहकार से समृद्धि’ के लिए लगातार काम कर रही है
सीएम भजनलाल ने अमित शाह के नेतृत्व में सहकार से समृद्धि का मंत्र दिया. साथ ही उन्होंने कांग्रेस पर निशाना भी साधा सीएम ने कहा कि कांग्रेस ने सहकारिता को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था . लेकिन अमित शाह के नेतृत्व निश्चित तौर पर जोरदार काम हुआ है उन्होंने कहा कि पीएम मोदी और अमित शाह के नेतृत्व में ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिली है. हजारों नये पशुपालक सहकारिता से जुड़े हैं. डबल इंजन सरकार से प्रदेश के डेयरी मुनाफे में आए हैं
अमित शाह ने क्या बड़े ऐलान किए?
कार्यक्रम में केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कई बड़े ऐलान किए…उन्होंने कहा किक्षेत्र में कई नए बदलावोें की शुरुआत हुई है…पहला काम संस्थागत सुधार, सहभागिता और पारदर्शिता की नींव डालने का हुआ है…सीएम भजनलाल ने कहा कि इसी साल हमने रैंकिंग फ्रेमवर्क की भी शुरुआत की है…जो हर क्षेत्र में सबसे अच्छा काम करने वाली सहकारिता समितियों को उजागर करेगी और उन्हें रैंकिंग देकर उन्हें प्रोत्साहित करने का काम भी किया जाएगा…
सीएम भजनलाल की बड़ी बातें
सीएम भजनलाल ने इस मौके पर कहा कि ये कार्यक्रम एक ऐसे वक्त आयोजित किया जा रहा है जब राष्ट्रप्रथम की बात करने वाले डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती भी है…सीएम भजनलाल ने कहा कि मेैं पीएम मोदी का भी आभार जताया और कहा कि पीएम के नेतृत्व में स्वतंत्र और सशक्त सहकारिता मंत्रालय का गठन हुआ…..सीएम भजनलाल ने कहा कि पीएम मोदी का सबका साथ, सबका विश्वास और सबका विकास अगर किसी कारण चरितार्थ हुआ है तो वो सहकारिता मंत्रालय के कारण हुआ है…सीएम भजनलाल ने कहा कि केंद्रीय सहकारिता मंत्री अमित शाह के लंबे अनुभव की वजह से सहकारिता के क्षेत्र में लगातार कामयाबी मिली है…सीएम ने कहा कि सहकारिता समितियां जो पहले कृषि क्षेत्र तक ही सीमित थीं उनका मत्स्य पालन, डेयरी, परिवहन जैसे अनेक नए कार्यों तक विस्तार हुआ है…
सहकारिता की दिशा में बड़ा कदम
देश के सहकारिता क्षेत्र को नई दिशा देने के लिए केंद्र सरकार ने एक और बड़ा कदम उठाया है। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि ‘भारत टैक्सी’ मॉडल की तर्ज पर अब सहकारिता क्षेत्र की अपनी जीवन बीमा कंपनी बनाई जाएगी
देश में 8.5 लाख सहकारी संस्थाएं, 30 करोड़ से अधिक सदस्य
भारत का सहकारिता नेटवर्क दुनिया के सबसे बड़े सहकारी ढांचों में शामिल है।वर्तमान में देश में 8.5 लाख सहकारी संस्थाएं और 30 करोड़ से अधिक सदस्य हैं। सरकार का लक्ष्य इस विशाल नेटवर्क को आधुनिक तकनीक, पारदर्शिता और नई सेवाओं से जोड़ना है।
