5 दिन तक 13 साल की मासूम से हैवानियत

SHAME IN SRIGANGANAGAR- राजस्थान के श्रीगंगानगर में 13 साल की मासूम से हैवानियत की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है….मामला सामने आने के बाद श्रीगंगानगर के स्थानीय लोगों में आक्रोश है, आज लोगों ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करते हुए आक्रोश मार्च निकाला और पुलिस प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए

होटल के बंद कमरे में 5 दिन दरिंदगी

बता दें कि 13 साल की मासूम से 5 दिनों तक हैवानियत के मामले ने हर किसी को हिला कर रख दिया है…बताया जा रहा है कि बच्ची को एक रिक्शा चालक ने एक होटल मालिक को बेच दिया था….जिसके बाद उस मासूम को 5 दिनों तक हो में ले होटल में बंद कर रखा गया और उसके साथ 30 से ज्यादा लोगों ने दुष्कर्म किया…भूखे भेड़ियों ने मासूम से न सिर्फ दुष्कर्म को अंजाम दिया बल्कि बताया जा रहा है कि जब बच्ची होश में आती और दर्द से चीखती तो उसे शराब पिलाकर बेहोश कर दिया जाता….इसके बाद उसे फिर किसी बहशी के सामने परोस दिया जाता….मामले को लेकर कांग्रेस ने भी राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है कांग्रेस ने 150 से ज्यादा अवैध होटलों के खिलाफ एक्शन की मांग की है साथ ही दोषियों के खिलाफ फांसी की सजा की मांग की है….

रिक्शा चालक ने मासूम को बेचा

FIR के मुताबिक एक रिक्शा चालक ने मासूम को एक होटल संचालक को  बेच दिया था….बच्ची घर से लापता होने के बाद रिक्शा चालक के हाथ लग गई थी….जिसके बाद उसने उस होटल संचालक को बेच दिया…इसके बाद जो हुआ उससे पूरी मानवता शर्मसार है…बताया जा रहा है कि चंद रुपयों की लालच में रिक्शा चालक ने इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था

30 से ज्यादा दरिंदों ने मासूम से की हैवानियत

 

रिक्शा चालक से मासूम को खरीदने के बाद होटल संचालक और मैनेजर ने 13 साल की इस बच्ची को 30 से ज्यादा दरिंदों के आगे परोस दिया…दरिंदगी का आलम इतना खौफनाक था कि बच्ची को दिन में भी 6-6 बार हैवानों ने अपनी हवस का शिकार बनाया…यही नहीं बच्ची जब दर्द से  तड़पती तो उसे शराब पिलाकर बेहोश कर दिया जाता था…आरोप ये भी हैं कि स्थानीय स्तर पर इस मामले को दबाने के लिए पूरी कोशिश  की गई …करीब 3 दिनों तक इस मामले को दबाकर रखा गया

अवैध होटलों का मकड़जाल

जानकारी के मुताबिक श्रीगंगानगर में 150 से ज्यादा अवैध होटलों का मकड़जाल फैला हुआ है इनमें से सिर्फ 40 के करीब होटलों के पास ही वैद्य लाइसेंस बताया जा रहा है…अवैध होटलों में कई तरह के अनैतिक गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है…जिससे स्थानीय लोगों में आक्रोश है…कांग्रेस विधायक रूपिंदर सिंह कुन्नर समेत कई स्थानीय लोगों ने अवैध होटलों पर कार्रवाई की मांग की है…गौरतलब है कि श्रीगंगानगर में कोई पर्यटन स्थल भी नहीं है इसके बावजूद होटलों का ये मकड़जाल कानून व्यवस्था को लेकर कई सवाल पैदा करता है