jaish sleeper cell

जैश की फिदायीन है बबीता!

jaish sleeper cell- जयपुर से गिरफ्तार जैश ए मोहम्मद की आतंकी बबीता उर्फ खदीजा को लेकर अब एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है,  जांच एजेंसियों के मुताबिक बबीता को जैश ए मोहम्मद की ओर से फिदायीन बनने की ट्रेनिंग दी जा रही थी…दरअसल जयपुर से ATS ने मिलिट्री इंटेलिजेंस के बेस पर एक महिला को जयपुर ग्रामीण से गिरफ्तार किया था…महिला का नाम बबीता बताया गया…साथ ही बताया गया की बबीता ने कुछ समय पहले ही इस्लाम धर्म अपना लिया था…अब बबीता 7 दिनों की रिमांड पर है और उससे जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं..

पूछताछ में क्या खुलासे हुए हैं? 

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े महिला स्लीपर सेल मामले में अब पूछताछ के बाद खुलासा हुआ है कि , बबीतापिछले करीब दो साल से आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के संपर्क में थी। जांच एजेंसियों को जानकारी मिली है कि उसे फिदायीन आत्मघाती हमले की ट्रेनिंग दी जा रही थी। इतना ही नहीं, उसने इंटरनेट पर आत्मघाती हमला करने के तरीकों को भी सर्च किया था। सूत्रों के मुताबिक बबीता को आर्मी के जवानों को हनीट्रैप में फंसाने की भी ट्रेनिंग दी गई थी। सोशल मीडिया के जरिए उसने कई सेना के जवानों से संपर्क किया और भारत में अपना नेटवर्क तैयार करने की कोशिश कर रही थी।

भारत में अपना नेटवर्क बना रही थी बबीता

जांच में यह भी सामने आया है कि वह अन्य राज्यों के कई लोगों के संपर्क में थी और कुछ युवतियों का ब्रेनवॉश करने की कोशिश भी कर रही थी। बबिता ने सोशल मीडिया पर कुछ युवतियों से संपर्क किया ऐसी भी जानकारी सामने आ रही है,, ताकि उन युवतियों को भी जैश ए मोहम्मद में शामिल करवाया जा सके

जैश सरगना मसूद अजहर तक लिंक

पूछताछ में सामने आया कि धर्म परिवर्तन के बाद बबिता ने अपना नाम खदीजा रखा था। सूत्रों के मुताबिक उसका संपर्क मौलाना मसूद अज़हर के साले युसुफ गौरी और जैश कमांडर अयु-ए-मोहम्मद से व्हाट्सऐप के जरिए था। वहीं, पाकिस्तान जाकर अबू उबैदाह से शादी करने की भी जानकारी सामने आई है। बबिता ने ऑनलाइन अपना धर्म परिवर्तन किया…एक मौलाना ने उसे कलमा पढ़ाया था.., पूछताछ में ये भी सामने आया है कि बबीता रोजाना नमाज पढ़ने लगी थी और इस्लाम की ओर पूरी तरह मुड़ चुकी थी… बबीता की शादी हो रखी है लेकिन पति को छोड़ वह अपने मां बाप के साथ वाटिका स्थित घर पर रह रही थी,, बबीता से एनआइए आर्मी इंटेलिजेंस ATS और IB पूछताछ कर रही है,, बबीता का मोबाइल फ़ोन FSL जांच भी भेजा जा सकता है,,

jaish sleeper cell
jaish slleper cell arrest in jaipur

बबिता ने अपने नाम से तीन मोबाइल नंबर ले रखे थे

तीनों नवंबर को वह ऑपरेट कर रही थी

वाट्सएप चैटिंग के बाद वह फ़ोटो वीडियो डिलीट कर देती थी

बॉर्डर इलाक़े में तैनात आर्मी के जवानों को टारगेट करने की जैश से ट्रेनिंग मिली थी

बबीता बॉर्डर इलाक़े में जवानों के संपर्क की कोशिश में जुटी थी

बबिता ने व्हाट्स अप भारतीय नंबर के OTP भी पाकिस्तान में जैश हैंडलर को दे रखे थे

ताकि पाकिस्तान से भारतीय नंबर को ऑपरेट किया जा सके…फिलहाल एजेंसियां बबीता से लगातार पूछताछ कर रही हैं और मामले में कई और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

 

 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Vaibha sooryavanshi

लेडीज एंड जेंटलमैन,आने वाला है ‘वैभव’शाली तूफान

NOTICE TO ZILANI DARGAH

पाकिस्तान बॉर्डर पर स्थित जिलानी दरगाह पर चलेगा बुलडोजर?