Lado yojna rajasthan govt- राजस्थान सरकार अपनी जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर बेहद लोकप्रिय हो रही है, लगातार भजनलाल सरकार ऐसी योजनाएं लेकर आ रही है जिससे आम जनता को लाभ हो सके और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके…इसी कड़ी में राजस्थान सरकार बेटियों के लिए लाडो प्रोत्साहन योजना लेकर आई है इस योजना का मकसद मूल रूप से बाल विवाह पर अंकुश लगाना, बच्चियों की पढ़ाई में आ रही रूकावटों को दूर करना है
यह योजना 1 अगस्त 2024 को शुरू की गई। योजना के तहत पहले 1 लाख की आर्थिक सहायता दी जाती थी, लेकिन फिर 2025 में इस योजना में राशि बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये कर दी गई …। योजना के तहत प्रोत्साहन की राशि 7 किस्तों में दी जाती है। यह किस्तें बेटी के 21 साल के होने तक पूरी होती हैं….योजना से बाल विवाह जैसी समस्या में भी गिरावट आने की उम्मीद है।
क्या है लाडो प्रोत्साहन योजना?
जैसा कि हमने बताया इस योजना में 1.50 लाख रुपये की सहायता राशि बेटी के 21 साल के होने तक 7 किस्तों में दी जाती है। भुगतान की 6 किस्तें बेटी के वयस्क होने तक डीबीटी के माध्यम से सीधे माता-पिता/अभिवावक के खाते में जाएगी। जबकि सातवीं किस्त बेटी के व्यस्क होने पर उसके बैंक खाते में दी जाएगी
लाडो प्रोत्साहन योजना के उद्देश्य
बेटियों के जन्म को प्रोत्साहन देना
लिंग भेद को समाज से खत्म करना
बेटियों के पालन पोषण में मदद करना
बाल विवाह को समाज से खत्म करना
बेटियों की पढ़ाई जारी रखना मकसद
लाडो प्रोत्साहन योजना का पैसा कब-कब मिलता है?
कुल आर्थिक राशि ₹1,50,000
7 किस्तों में पैसा दिया जाएगा
कब दिया जाएगा
पैसा?
1.बेटी के जन्म पर
2500/-
2.बेटी के 1 साल की होने पर/सभी टीकाकरण होने पर
2500/-
3.कक्षा 1 में बेटी का प्रवेश सेंट सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल में होने पर
4000/-
4.कक्षा 6 में बेटी का प्रवेश सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल में होने पर
5000/-
5.10वीं कक्षा में बेटी का प्रवेश सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल में होने पर
11000/-
6.12वीं कक्षा में बेटी का प्रवेश सरकारी/सरकारी मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूल में होने पर
25000/-
7.बेटी सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कॉलेज से ग्रेजुएशन पास करती है और 21 साल की उम्र पूरी करती है
1,00,000
कुल
1,50,000/-
लाडो प्रोत्साहन योजना में किसे मिलेगा लाभ?
योजना के लिए सिर्फ बेटियां पात्र हैं
बेटी राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए
बेटी का जन्म सरकारी अस्पताल या अधिकृत चिकित्सा संस्थान में हुआ हो
निजी अस्पताल में जन्म लेने वाली बेटी जो जननी सुरक्षा योजना में रजिस्टर्ड हैं
अधिक जानकारी के लिए आधिकाधिक पोर्टल पर जाएं
लाडो प्रोत्साहन योजना के जरूरी कागज
निवास प्रमाण पत्र
बैंक पासबुक की कॉपी
जन-आधार/भामाशाह की कॉपी
लाडो प्रोत्साहन योजना के लिए आवेदन कैसे करें
योजना का आवेदन मुफ्त होता है।
1.पहली और दूसरी किस्त के लिएः
PCTS पोर्टल पर गर्भवती होने की जानकारी और प्रसव के बाद की जानकारी का डाटा दर्ज किया जाएगा
यह प्रक्रिया ऑटोमेटिक होगी। अस्पताल का स्टाफ सभी विवरण पोर्टल पर उसी समय दर्ज करेगा
अगर किसी वजह से अस्पताल में रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ तो अपने इलाके के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता या ANM से संपर्क करें।
चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा ओजस पोर्टल के माध्यम से डीबीटी के तहत पैसा अभिभावक या माता-पिता के खाते में आ जाएगा
दूसरी किस्त का लाभ लेने के लिए बेटी के सभी टीकाकरण का डेटा PCTS पोर्टल पर दर्ज होने चाहिए
2. तीसरी से छठीं किस्त के लिएः
किसी नए आवेदन की जरूरत नहीं होगी
3.आखिरी किस्त के लिएः
बेटी के ग्रेजुएशन मे प्रवेश लेने पर उच्च शिक्षा विभाग बालिका की सभी जानकारी दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करेगा
कुल मिलाकर राजस्थान की भजनलाल सरकार की लाडो प्रोत्साहन योजना बेटियों के लिए वरदान साबित हो रही है, इससे न सिर्फ बाल विवाह के आंकड़े कम हुए हैं बल्कि बेटियों के जन्म को भी प्रोत्साहन मिल रहा है
