BULDOZER ACTION IN RAJASTHAN- राजस्थान में अपराधियों और तस्करों की अब खैर नहीं हैं लगातार राजस्थान की भजनलाल सरकार कड़े एक्शन ले रही है जिससे अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है..बीकानेर में ऑपरेशन नीलकंठ के तहत प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक तस्कर के अवैध निर्माण पर बुलडोजर चला दिया… अवैध निर्माण को गिराते वक्त भारी प्रशासनिक अमला मौके पर मौजूद रहा..एक्शन के तहत अवैध दुकान और गेट को ध्वस्त किया गया… इस कार्रवाई को अपराधियों के खिलाफ की जीरो टॉलरेंस नीति के तौर पर देखा जा रहा है …बीकानेर में नशा तस्कर ने अवैध साम्राज्य खड़ा किया था…सरकार ने बुलडोजर से हिसाब कर दिया..संदेश साफ है, जमीन सरकार की है उस पर कब्जा नहीं चलेगा…सरकारी जमीन पर कब्जा कर अवैध निर्माण करने वालों को ये एक मैसेज है…भुट्टो बास इलाके में नशा तस्कर जग्गू उर्फ शकील के अवैध निर्माणों पर जब पीला पंजा गरजना शुरू किया तो…पूरे अड्डे को जमींदोज कर दिया…तस्करी से बनाई दीवारें धीरे-धीरे ढहने लगीं …और कानून का बुलडोजर अपना रास्ता खुद बनाने लगा…पुलिस की मौजूदगी में तस्कर के अवैध निर्माण को निशाना बनाया गया… कार्रवाई के दौरान अवैध दुकान और एक गेट को जमींदोज कर दिया गया… मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों ने पूरे अभियान की निगरानी की…
सरकारी जमीन पर था कब्जा
सरकारी जमीन पर हो रही इस कार्रवाई में बुलडोजर एक्शन को लेकर चर्चा पूरे शहर की सुर्खियां बनी … बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और बुलडोजर कार्रवाई को देखते रहे… प्रशासन ने स्पष्ट किया कि, अवैध कब्जों और गैरकानूनी निर्माण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा..भजनलाल सरकार अपराध और तस्करी से जुड़े नेटवर्क पर शिकंजा कसने की बात कह रही है… इसी कड़ी में ऑपरेशन नीलकंठ चलाया जा रहा है, जिसके तहत अपराध से अर्जित संपत्तियों और अवैध निर्माणों की जांच कर कार्रवाई की जा रही है..
कार्रवाई को लेकर प्रशासन ने क्या कहा?
प्रशासन का कहना है कि, जिन निर्माणों को नियमों के विपरीत बनाया गया है, उनके खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई होगी.आरोपी नशा तस्कर फिलहाल जेल में बंद है…जग्गू उर्फ शकील पर NDPS एक्ट के तहत 7 मुकदमे दर्ज हैं…सरकार के इस एक्शन ने सख्त संदेश देने की कोशिश की गई है…. सरकार और प्रशासन ये दिखाना चाहते हैं कि, अपराध और अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान अब केवल कागजों तक सीमित नहीं है, बल्कि जमीन पर भी नजर आ रहा है. लगातार हो रहे बुलडोजर एक्शन और पुलिस प्रशासन की सख्त कार्रवाई के चलते अपराधियों में हड़कंप है…अपराधी अपराध करने से पहले अपने अंजाम को लेकर डरे हुए हैं
