एजेंसी: Xi Jinping US Visit अमेरिका और ईरान के बीच तनाव अपने चरम पर है. इस बीच चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग तीन दिन की सरकारी यात्रा पर अमेरिका पहुंच चुके हैं. जिनपिंग 23 से 25 सितंबर तक अमेरिका मे रहेंगे. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप चीनी राष्ट्रपति का स्वागत करने खुद पहुंचे. दोनों देशों के नेताओं की इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है. तकरीबन, दस साल के अंतराल के बाद शी जिनपिंग की पहली यात्रा है. वहीं, छ़ह महीने में विश्व के ये दो बड़े नेता दूसरी बार मिल रहे हैं.
महत्वपूर्ण है ये बैठक
ये बैठक बेहद अहम मानी जा रही है. टैरिफ वार के बीच दोनों की मुलाकात पर दुनिया की निगाहें टिकी हैं. अमेरिका और चीन विश्व की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं हैं. दोनों के बीच व्यापार, टैरिफ, तकनीक, ताइवान और रणनीतिक प्रतिस्पर्धा जैसे मुद्दों पर लगातार तनाव रहा है.
कई मुद्दों पर हो सकती है बातचीत
फिलहाल दोनों देशों के बीच व्यापार को लेकर एक अस्थायी सहमति बनी हुई है, लेकिन यह व्यवस्था नवंबर में खत्म होनी है. इसलिए इस बैठक से यह संकेत मिल सकता है कि दोनों देश तनाव को आगे बढ़ाते हैं या बातचीत के जरिए इसे संभालने की कोशिश करते हैं.
अहम रहेगा ईरान का मुद्दा
मिडिल ईस्ट का मुद्दा भी इस बैठक में अहम रहेगा. अमेरिका चाहता है कि चीन ईरान को दी जा रही किसी भी संभावित आर्थिक, तकनीकी या खुफिया मदद पर अपनी भूमिका साफ करे. जबकि चीन ईरान के साथ अपने रणनीतिक रिश्तों को देखते हुए तनाव कम करने और होर्मुज को फिर से खोलने पर जोर दे सकता है.
ये भी पढ़ें
Strike of Bank बैंकों की हड़ताल, सरकार ने कहा- संडे को खुलेगा बैंक
