Bank strike

Strike of Bank बैंकों की हड़ताल, सरकार ने कहा- संडे को खुलेगा बैंक

नई दिल्ली: Strike of Bank in India  सरकार ने बैंकों की तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है. अब रविवार यानि 27 सितंबर को बैंक खुले रहेंगे और सामान्य काम करेंगे. हालांकि, रविवार को साप्ताहिक बंदी होती है. लोगों को दिक्कत ना हो, इसके चलते सरकार ने ये कदम उठाया है. बता दें कि, बैंक 28 से 30 सितंबर तक हड़ताल की वजह से बंद रहेंगे.

लोगों को दिक्क्त ना हो Strike of Bank in India 

आपको बता दें कि, बैंक यूनियन और सरकार के बीच बात नहीं बन सकी, जिसके चलते ये संकट पैदा हुआ है. वित्त मंत्रालय ने 23 सितंबर को एक बयान में कहा कि, यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की प्रस्तावित हड़ताल 26 और 27 सितंबर के वीकेंड के बाद हो रही है, जिससे ग्राहकों को लंबे समय तक परेशानी हो सकती थी. मंत्रालय ने बयान में कहा, ” आम लोगों की बैंकिंग से जुड़ी जरूरी जरूरतें लंबे समय तक प्रभावित न हों इसलिए सभी सरकारी और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक रविवार, 27 सितंबर, 2026 को सामान्य रूप से काम करेंगे.” Bank Strike

नहीं बन सकी बात

बीते मंगलवार को यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस और सरकार के बीच बैठक हुई थी लेकिन बातचीत बेनतीजा रही. मंगलवार को उप-मुख्य श्रम आयुक्त के सामने हुई सुलह बैठक के बाद यूएफबीयू ने एक बयान में कहा, ”वित्तीय सेवा विभाग (डीएफएस), इंडियन बैंक्स एसोसिएशन (आईबीए) और बैंक प्रबंधन की हड़ताल टालने की अपील का जवाब देते हुए, हमने उन्हें बताया कि अगर पांच-दिन के कामकाज की हमारी मांग को लागू करने की दिशा में कोई ठोस और सकारात्मक प्रगति होती है, तो यूएफबीयू उस पर विचार करेगा.”

बैंको से की गई अपील

इस बीच, भारतीय स्टेट बैंक (SBI), सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक, यूनियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक और दूसरे सार्वजनिक बैंकों ने अपने-अपने कर्मचारियों से हड़ताल से दूर रहने की अपील की है. वहीं, ग्राहकों के लिए सोशल मीडिया या मैसेज और मेल के माध्यम से एडवाइजरी जारी की गई है.

ये भी पढ़ें

Pitra Paksh 2026: शंका दूर करिए, इस दिन से शुरू होंगे पितृ पक्ष, जानिए क्या है परंपरा

सबसे ज़्यादा पढ़े गए