Uttar Pradesh Draft voter List

UP Draft Voters List Released : उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर्स बढ़ीं, 16 दिसंबर तक चलेगी नाम हटवाने-जुड़वाने की प्रक्रिया

लखनऊ : UP Draft Voters List Released   उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले चुनाव आयोग की सक्रियता बढ़ गई है. वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाना या हटाने के संबंध में उत्तर प्रदेश निर्वाचन आयोग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SSR) के तहत ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है. इसमें कुल 13 करोड़ 58 लाख 68 हजार 905 वोटर्स का नाम शामिल हैं. बता दें कि, अप्रैल 2026 में जारी पिछली अंतिम मतदाता सूची के मुकाबले 18 लाख 84 हजार 113 मतदाता बढ़े हैं. इस ड्राफ्ट लिस्ट में महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों की अपेक्षा ज्यादा है.

महिला वोटर्स की संख्या बढ़ी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, प्रदेश में 7 करोड़ 38 लाख 58 हजार 510 पुरुष और 6 करोड़ 20 लाख 6 हजार 353 महिला मतदाता हैं. वही, थर्ड जेंडर के 4,042 मतदाता दर्ज हुए हैं. नए मतदाता के रूप में यानी कि, 18 से 19 साल के युवा मतदाताओं की संख्या 11 लाख 83 हजार 352 है. पिछली सूची के मुकाबले पुरुष मतदाताओं में 7.87 लाख और महिला मतदाताओं में 10.96 लाख की बढ़ोतरी हुई है.

16 दिसंबर तक कर सकेंगे दावा-आपत्ति

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने या किसी तरह की गड़बड़ी होने पर मतदाताओं को 17 नवंबर से 16 दिसंबर तक दावा और आपत्ति दर्ज कराने का मौका दिया गया है. नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म-6, नाम हटवाने के लिए फॉर्म-7 और नाम-पते समेत अन्य विवरण में संशोधन के लिए फॉर्म-8 भरना होगा.

21,22,28 और 29 को विशेश अभियान

वोटर लिस्ट में ज्यादा से ज्यादा लोगों को शामिल करने के लिए 21, 22, 28 और 29 नवंबर को प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष अभियान चलाया जाएगा. इस दौरान बीएलओ ड्राफ्ट वोटर लिस्ट और आवेदन फॉर्म के साथ बूथों पर मौजूद रहेंगे.

यह भी पढ़ें

Rahul Gandhi on Girl Friend: राहुल गांधी ने पहली बार किया गर्ल फ्रेंड की जिक्र,कहा- “मैं उसे रेस्टोरेंट ले गया, जहां मम्मी-पापा मिलते थे”

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *