लखनऊ: DA-Bonus to UP Government Employee उत्तर प्रदेश सरकार राज्य सरकार के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी है. राज्य की योगी सरकार ने दिवाली से पहले बोनस और महंगाई भत्ता यानी डीए देने का तैयारी कर ली है. 3400 से 7000 तक बोनस कर्मचारियों के हिस्से में आएगा, वहीं, वेतनभोगी व पेंशनर्स को 3 फीसदी डीए भी उन्हें सैलरी के साथ मिलेगा. जानकारी के मुताबिक, अक्टूबर के वेतन में ये बढ़ोत्तरी किये जाने की संभावना है, नवंबर में ये सैलरी के साथ कर्मचारियों के खाते में आएगा.
जुलाई से लागू होगा बढ़ा हुआ डीए
बढ़ा हुए महगाई भत्ता जुलाई से लागू होगा, वहीं राज्य के 2.70 लाख कर्मचारियों को बढ़ा हुआ मानदेय देने की भी तैयारी है. इसमें श्रेणी के एक के कर्मचारियों को 40, 000, श्रेणी 2 के कर्मचारियों को 25, 000, श्रेणी 3 के आउटसोर्स कर्मचारियों को 22, 000 हजार रुपए और श्रेणी 4 के कर्मचारियों को 20, 000 रुपया मिलेगा. अक्टूबर का बढ़ा हुआ वेतन नवंबर में आएगा.
सितंबर से मिलेगा बढ़े मानदेय का लाभ
सचिवालय से मिली जानकारी के अनुसार, सभी विभागों में कुल 2.70 लाख कर्मी आउटसोर्स पर हैं, अगर इसमें बिजली विभाग के आउटसोर्स कर्मचारियों को भी जोड़ दिया जाए तो इनकी संख्या लगभग3.50 लाख से अधिक हो जाएगी. चूंकि सीएम योग ने दो सितंबर को आउटसोर्स सेवा का पोर्टल शुरू किया था तो माना जा रहा है कि बढ़े हुए मानदेय का लाभ सितंबर से ही मिले.
आउटसोर्स महिला कर्मचारियों को 180 दिन का मातृत्व अवकाश
आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए नई व्यवस्था में कई सुविधाओं का भी प्रावधान है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2 सितंबर को उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (यूपीकास) के कार्यालय, पोर्टल और वेबसाइट की शुरुआत की थी. इसके तहत महिला कर्मचारियों को 180 दिन का वेतन सहित मातृत्व अवकाश मिलेगा.
यह भी पढ़ें
