Voter list in Uttar pradesh

Special Camp For New UP Voter: वोटर लिस्ट में छूटे नाम जुड़वाने के लिए बड़ा अभियान, यूपी में 17 और 24 अक्टूबर को विशेष कैंप

लखनऊ:   Special Camp For New UP Voter    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए चुनाव आयोग प्रदेश भर में अभियान चलाएगा. इसके तहत 17 और 24 अक्टूबर को विशेष कैंप लागाया जाएगा. साथ ही पहले बार वोटर बने लोगों के लिए मौका दिया जाएगा.

कैंप में ही फॉर्म 6 भरें

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद से ही मतदाता पंजीकरण का अभियान चल रहा है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने बताया है कि विशेष अभियान के दौरान कैंप में फॉर्म 6 उपलब्ध कराए जाएंगे. आवेदन करने वालों को फॉर्म भरने के साथ फोटो और जन्मतिथि और पते से संबंधित दस्तावेज देना होगा.

वोटर लिस्ट चेक करें

मौजूदा वोटर लिस्ट में नाम नहीं होने पर मतदाता पंजीकरण के लिए कैंप में ही फॉर्म-छह भरकर आवेदन कर सकेंगे. सभी बूथों पर सुबह 10 से शाम चार बजे तक लगने वाले कैंप में बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) उपस्थित रहेंगे.

डीएम और अन्य अधिकारी करेंगे निरीक्षण

विशेष कैंप की चेकिंग जिला निर्वाचन अधिकारी यानी डीएम के साथ ही अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी, उप निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी विभिन्न बूथों का औचक निरीक्षण करेंगे. वह देखेंगे कि समय पर अभियान शुरू हुआ या नहीं और फॉर्म-6 पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं या नहीं.

इसके अलावा जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी विशेष कैम्प दिवसों पर भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहेंगे.

यह भी पढ़ें

Former SP MLA Join BJP: सपा से मोहभंग के बाद राकेश प्रताप सिंह समेत तीन विधायक बीजेपी में होंगे शामिल, अमेठी में होगा बड़ा कार्यक्रम

सबसे ज़्यादा पढ़े गए