Three MLA Joined BJP in UP

Former SP MLA Join BJP: सपा से मोहभंग के बाद राकेश प्रताप सिंह समेत तीन विधायक बीजेपी में होंगे शामिल, अमेठी में होगा बड़ा कार्यक्रम

लखनऊ:  Former SP MLA Join BJP    उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल का दौर जारी है. बुधवार 14 अक्टूबर को बीजेपी के लिए बड़ा दिन माना जा रहा है. समाजवादी पार्टी से निष्कासित तीन विधायक भारतीय जनता पार्टी का हाथ थामने जा रहे हैं. अमेठी जिला मुख्यालय गौरीगंज स्थित मंगलम परिसर में बीजेपी सदस्यता का कार्यक्रम रखा गया है. साथ ही इन विधायकों के साथ उनके हजारों समर्थक भी शामिल होंगे.

राकेश प्रताप सिंह समेत  तीन विधायक  होंगे शामिल

बता दें कि, इनमें गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक राकेश प्रताप सिंह, अयोध्या जिले की गोसाईगंज सीट के विधायक अभय प्रताप सिंह और जालौन जिले की कालपी सीट के विधायक विनोद चतुर्वेदी मुख्य रूप से शामिल हैं.

इस कार्यक्रम को दौरान उत्तर प्रदेश बीजेपी के अध्यक्ष पंकज चौधरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अमरपाल मौर्य सहित प्रदेश सरकार के कई मंत्रियों, विधायकों और सांसदों के शामिल हो रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, अतिथियों में मंत्री दिनेश प्रताप सिंह, दयाशंकर सिंह, दारा सिंह चौहान, प्रतिभा शुक्ला, मयंकेश्वर शरण सिंह, संजीव बालियान, पूजा पाल, कृष्णा पासवान और भोला सिंह के नाम शामिल हैं.

सपा से बढ़ गईं दूरियां 

तीन बार सपा के टिकट पर विधायक चुने गए राकेश प्रताप सिंह की पार्टी से दूरियां पिछले तीन सालों में लगातार बढ़ती गईं. स्वामी प्रसाद मौर्य की ओर से रामचरितमानस और अन्य धार्मिक विषयों पर की गई टिप्पणियों के विरोध में राकेश प्रताप सिंह ने एक कथा मंच से अपनी बात रखी थी. इसके बाद सपा नेतृत्व के साथ उनकी तल्खियां बढ़ती गईं. साल 2024 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने गठबंधन की राजनीतिक दिशा से अलग हटकर भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी के पक्ष में प्रचार किया था.

सपा ने पार्टी से किया था निष्कासित

राकेश प्रताप सिंह ने गौरीगंज से अयोध्या स्थित राम मंदिर तक पदयात्रा भी निकाली थी. इन घटनाक्रमों के बीच पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में सपा ने उन्हें निष्कासित कर दिया था. राकेश प्रताप सिंह ने कहा है कि वह राष्ट्र और राम के लिए बीजेपी का साथ देने जा रहे हैं. उनके साथ अभय सिंह और विनोद चतुर्वेदी के भी बीजेपी में शामिल होने की तैयारी है. इसके अलावा अमेठी जिले के सैकड़ों ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों, पूर्व ग्राम प्रधानों और सपा से जुड़े लोगों के भी बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने का दावा किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें

Boat Overturned in Bihar : बिहार में दर्दनाक हादसा, गंगा नदी में नाव पलटने से 13 की मौत, सीएम ने किया मदद का एलान

सबसे ज़्यादा पढ़े गए