Boat incident in Bihar

Boat Overturned in Bihar : बिहार में दर्दनाक हादसा, गंगा नदी में नाव पलटने से 13 की मौत, सीएम ने किया मदद का एलान

डेस्क:  Boat Overturned in Bihar   बिहार के हाजीपुर से दर्दनाक हादसे की खबर है. यहां मंगलवार देर शाम गंगा नदी में नाव डूबने से 13 लोगों की मौत की खबर है. जानकारी के मुताबिक, नाव में 35 से 40 लोग सवार थे. ये सभी लोग मृत्यु भोज में शामिल होने के लिए जा रहे थे. नाव कैसे पलटी इसके बारे में अभी पूरी जानकारी सामने नहीं आई है.

तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र की घटना

बता दें कि, यह घटना बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर के रामपुर गांव की है. मृतकों में बच्चों की संख्या अधिक बताई जा रही है. हादसे के तुरंत बाद राहत-बचाव का काम शुरू हुआ. सभी घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया. बिहार सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये आर्थिक मदद का एलान किया है.

अफरा तफरी का माहौल

घटना के बाद के कई वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें मौके पर अफरा-तफरी का माहौल नजर आ रहा है. हादसे के बाद लोगों की भीड़ जुटी हुई है और पीड़ितों को मदद पहुंचाने की कोशिश की जा रही है. मौके पर एंबुलेंस दौड़ती दिखाई दे रही हैं. हादसे की गंभीरता के बीच लोग अपने परिजनों की जानकारी जुटाने में लगे हैं.

मुख्यमंत्री ने किया आर्थिक मदद का एलान

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी नाव हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि हादसे में मासूमों की मौत की खबर बेहद दुखद और हृदयविदारक है. उन्होंने शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदना जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति और परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की. सम्राट चौधरी ने कहा, ‘राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी.

यह भी पढ़ें

Attack On Mamta Bannerjee: पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमले की कोशिश, महिला ने नशे में किया चाकू से वार

सबसे ज़्यादा पढ़े गए