Wrestler Sujit Kalkal won gold

Wrestling In Asian Games 2026 आखिरी वक्त पर हारी हुई बाजी जीतकर सुजीत ने जीता गोल्ड, चारों खाने चित हुआ ओलंपिक चैंपियन

स्पोर्ट्स डेस्क: Asian Games 2026 एशियन गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का कमाल का प्रदर्शन जारी है. 13वें दिन भारतीय पहलवान सुजीत कलकल Sujit Kalkal ने दमखम दिखाते हुए 65 किग्रा फ्रीस्टाइल कुश्ती  Free Style Wrestlingमें देश के लिए गोल्ड मेडल जीता.फाइनल के इस मुकाबले में सुजीत दांव दिखाते हुए ताजिकिस्तान के अब्दुल माजिद को धूल चटाई. इस मुकाबले की खास बात रही कि, 2-9 से पीछे होने के बाद सुजीत ने जबरदस्त वापसी करते हुए हारी हुई बाजी जीत ली.

ओलंपिक चैंपियन को किया ढेर

गोल्ड मेडल मैच से पहले सुजीत कलकल ने ओलंपिक चैंपियन को ढेर किया था. सुजीत कलकल ने ओलंपिक चैंपियन कोटारा कियूका को 3-3 से हराकर एशियाई खेलों में पुरुषों के 65kg वर्ग के फाइनल में जगह बनाई थी. इसके बाद उन्होंने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अपने नाम किया.

अंतिम पलों में पलट दी बाजी

बता दें कि, खेल खत्म होने में एक मिनट 15 सेकेंड का वक्त रह गया था, और ये था कि अब सुजीत की पहुंच से गोल्ड मेडल दूर था. और स्कोर था, 6-9. फिर शानदारी वापसी करते हुए स्कोर 8-9 पहुंचा. जब 50 सेकेंड का वक्त बचा था, सुजीत ने पूरा जोर लगाते हुए अब्दुल माजिद को पटखनी देकर 10-9 से मुकाबला जीत लिया, और इतिहास रच दिया.

बजरंग और योगेश्वर ने जीता था गोल्ड

इससे पहले योगेश्वर दत्त और बजरंग पुनिया ने इसी भार वर्ग में 2014 और 2018 के एशियाई खलों में गोल्ड मेडल जीता था. यही नहीं बजरंग ने 65 किग्रा में टोक्यो ओलंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था.

यह भी पढ़ें

PM Modi Talk with Captain Machchhar पीएम मोदी से बात करते हुए भावुक हुए कैप्टन, कहा- संकट में हनुमान जी ने बचाया

सबसे ज़्यादा पढ़े गए