Election Commission of India

SIR Controversy In Election Commission: चुनाव आयोग में छिड़ी रार, विपक्ष को मिला हथियार

नई दिल्ली: SIR Controversy In Election Commission चुनाव आयोग में मतभेद की खबर सामने आने के बाद सियासी दलों ने सरकार पर निशाना साधा है. कांग्रेस समेत तमाम विपक्षी नेताओं ने मुखय चुनाव आयुक्त के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राहुल गांधी, अखिलेश यादव ने इस मामले पर तीखे बयान दिये हैं.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद बवाल (SIR Controversy In Election Commission)

आपको बता दें कि, अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस में छपी एक रिपोर्ट के अनुसार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में कम से कम 14 बार आयोग के फैसलों और आदेशों पर आपत्ति दर्ज की. रिपोर्ट के मुताबिक, इन आपत्तियों में नए मतदाताओं के पंजीकरण, वोटर लिस्ट से नाम हटाने,  फॉर्म-6 में बदलाव और वोटर डेटा तक पहुंच जैसे मुद्दे शामिल थे. इस रिपोर्ट के बाद विपक्षी नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं.

ज्ञानेश कुमार पर राहुल गांधी का जोरदार हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव आयोग विवाद पर एक्स पोस्ट में कहा कि, वोट की चोरी भारत के लोगों के खिलाफ एक अपराध है और हमारे संविधान पर सीधा हमला है. इसे अंजाम देने वाले BJP, RSS और EC ने देशद्रोह का काम किया है. इंसाफ जरूर होगा.

हम लगातार इस मुद्दे को उठा रहे हैं

वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पिछले कई वर्षों से कांग्रेस पार्टी और कई विपक्षी दल देश में होने वाले चुनावों की निष्पक्षता पर सवाल उठा रहे हैं. हमें लगातार चुनाव आयोग की भूमिका संदिग्ध नज़र आ रही थी. जब हमने सवाल उठाया तो उसे मज़ाक़ में उड़ा दिया गया. आयोग के दरवाज़े बंद कर दिए गए.

आज चुनाव आयोग के भीतर से वही बात देश के सामने आ गई है. तीन में से दो चुनाव आयुक्तों ने 14 बार लिखकर आपत्ति की. फॉर्म 6 का दुरुपयोग, software का ग़लत इस्तेमाल, वोटर लिस्टों के साथ खिलवाड़, बिना पारदर्शिता के फ़ैसले, ये सब अब देश के सामने हैं. फिर CEC ज्ञानेश कुमार ने इन आपत्तियों पर क्या किया? SIR के पहले तीन चरणों में 31 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की draft electoral rolls से 13.8 करोड़ नाम बाहर हुए हैं.

ज्ञानेश कुमार को जेल में डालो

शिवसेना यूबीटी के मुखिया उद्धव ठाकरे ने SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर कहा कि, ज्ञानेश कुमार को जेल में डाल देना चाहिए. सुप्रीम कोर्ट को देखना चाहिए, ये गंभीर मामला है.

चुनाव आयोग पर भड़के अखिलेश

इस बीच समाजवादी पार्टी मुखिया, अखिलेश यादव ने एसआईआर-चुनाव आयोग के विवाद पर खुलासे के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, सरकार का हर व्यवस्था को बुलडोज करने का इरादा है. चाहे वो कानून हो, संविधान हो, नियम हो. कोई हक और सम्मान की भी बात हो तो इनको कोई मतलब नहीं रह गया है.

ये भी पढ़ें

supreme court on Cancer Drug: 2700 रुपये की दवा 27000 में, SC ने कहा- ये डकैती है

सबसे ज़्यादा पढ़े गए