Shikhar Dhawan Temple Visit: पूर्व भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन सोमवार को अपनी पत्नी सोफी शाइन के साथ तिरुमला मंदिर पहुंचे और भगवान श्री वेंकटेश्वर स्वामी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया. इस दौरान धवन काफी खुश नजर आए. उन्होंने मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं से मुलाकात की और प्रशंसकों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं।
ANI के विजुअल्स में धवन पारंपरिक कुर्ता और धोती पहने नजर आए, जबकि उनकी पत्नी सोफी शाइन सफेद रंग के पारंपरिक सूट में दिखाई दीं. दोनों ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और भगवान का आशीर्वाद लिया।
दर्शन के बाद क्या बोले शिखर धवन?
दर्शन के बाद मीडिया से संक्षिप्त बातचीत में शिखर धवन ने मंदिर की व्यवस्था की तारीफ की. उन्होंने कहा, “मेरा दर्शन बहुत अच्छा रहा. यहां प्रशासन ने बहुत अच्छी व्यवस्था की थी. मैं भगवान तिरुपति के इतने अच्छे दर्शन होने के लिए बहुत आभारी हूं।
फरवरी 2026 में हुई थी शादी
शिखर धवन और सोफी शाइन ने 21 फरवरी 2026 को शादी की थी. इससे पहले धवन की शादी आयशा मुखर्जी से हुई थी. दोनों का एक बेटा जोरावर है. करीब आठ साल की शादी के बाद अक्टूबर 2023 में दोनों अलग हो गए थे. इसके बाद 5 अक्टूबर 2023 को दिल्ली की फैमिली कोर्ट ने धवन को तलाक दे दिया था।
बेटे जोरावर से दूर रहने का दर्द भी बयां कर चुके हैं धवन
धवन ने पहले बताया था कि शादी खत्म होने के बाद से वह अपने बेटे जोरावर से करीब दो साल से व्यक्तिगत रूप से नहीं मिल पाए हैं. ANI के साथ एक इंटरव्यू में पूर्व क्रिकेटर ने बेटे के साथ अपने रिश्ते और उससे दूर रहने के दौरान होने वाली भावनात्मक परेशानियों के बारे में भी खुलकर बात की थी।
