एजेंसी: Rajya Sabha Election in UP उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी आज अपने उम्मीदवारों के नाम के एलान कर सकती है. बता दें कि, राज्य की दस सीटो के लिए राज्यसभा का चुनाव होना है. वहीं, पार्टी आठ नामों की घोषणा कर सकती है. संगठन महामंत्री बीएल संतोष ज लखनऊ पहुंच रहे हैं. उनके पहुंचने के बाद ही अंतिम सूची जारी होगी.
सूत्रों की मानें तो, जेपीएस राठौर को प्रत्याशियों के नामांकन की जिम्मेदारी दी है. इस बीच संभावित नामों को लेकर भी प्रदेश के नेताओं में चर्चाएं तेज हो गई है. खबरों के मुताबिक, बीजेपी दो ब्राह्मण, तीन ओबीसी, एक महिला और दो अन्य को राज्यसभा उम्मीदवार बना सकती है. बीजेपी की लिस्ट में कई नाम आगे चल रहे हैं, इस बीच सभी की निगाहें पार्टी पर टिकी हुईं हैं.
इन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा
सूत्रों के अनुसार, बीजेपी की ओर से राज्यसभा चुनाव को लेकर जिन नामों की चर्चा है, उनमें सबसे आगे पूर्व मंत्री स्मृति ईरानी का नाम चल रहा है. उनके अलावा कवि कुमार विश्वास को भी राज्यसभा भेजे जाने की खबरें छाई हुई हैं. बीजेपी उन्हें पश्चिमी यूपी में पार्टी की सियासी जमीन को मजबूत करने के लिए उम्मीदवार बना सकती है.
दोबारा भेजे जा सकते हैं कुछ नाम
इनके अलावा इस रेस में सत्यपाल सिंह, सुरेश राणा, ओबीसी चेहरे के तौर पर संजीव बालियान, पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह के नाम को लेकर भी कयास लग रहे हैं. राजवीर सिंह लोध जाति के बड़े नेता माने जाते हैं. वहीं कन्नौज से पूर्व सपा सांसद सुब्रत पाठक का नाम भी सामने आ रहा है. दलित चेहरे के रूप में बीजेपी सांसद ब्रजलाल पर फिर से दांव लगा सकती है. वहीं हरदीप पुरी को भी फिर से राज्यसभा भेजा सकता है.
6 अक्टूबर है नामांकन की अंतिम तारीख
बता दें कि, राज्यसभा चुनाव के लिए 6 अक्टूबर को नामांकन की अंतिम तारीख़ हैं लेकिन, बीजेपी ने अभी तक अपने पत्ते नहीं खोले हैं. वहीं समाजवादी पार्टी इस रेस में पहले ही आगे निकल चुकी है. सपा ने दो उम्मीदवारों राम गोपाल यादव और उद्योगपति धनराज परिमल नथवानी का नामांकन राज्यसभा के लिए कराया है. बीजेपी के ऐलान के बाद सपा तीसरे उम्मीदवार के नाम का एलान कर सकती है.
यह भी पढें
Jaishanker On US विदेश मंत्री जयशंकर बोले- “अपनी मर्जी से अकेली ताकत बन रहा है US”
