Rajendra pal gautam

UP Assembly Election 2027: SP-Congress में सीट शेयरिंग पर कुछ तो गड़बड़ है, अब कांग्रेस नेता के इस बयान से मची खलबली

एजेंसी : UP Assembly Election 2027  उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सीटों के समझौते पर काग्रेस और समाजवादी पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. इंडिया गठबंधन में बात तो एकजुटता की जाती है, लेकिन चुनाव के नजदीक आते ही अपनी अपनी शर्तों पर ठन जाती है. यूपी कांग्रेस के प्रभारी राजेंद्र गौतम के बयान से फिलहाल तो यही लगता है. गौतम का कहना है कि, कांग्रेस सिर्फ 150 नहीं, बल्कि 200 सीटों की हकदार है. उन्होंने कहा कि, कांग्रेस को बराबर की हिस्सेदारी और सम्मान मिलना चाहिए. साथ ही गौतम ने उम्मीद जताई कि, अक्टूबर तक सीटों पर समझौता हो जाएगा.

कांग्रेस 200 सीटों की हकदार है

यूपी के प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी और बड़ी पार्टी है. आजादी की लड़ाई से लेकर देश में आईआईटी, एम्स, आईआईएम, बैंक और सार्वजनिक उपक्रमों की स्थापना तक कांग्रेस का ऐतिहासिक योगदान रहा है. ऐसे में सीटों के बंटवारे में पार्टी के कद और ताकत का ध्यान रखा जाना चाहिए. हालाकि, गौतम ने ये जरूर कहा कि आत्मसम्मान के मुद्दे पर कांग्रेस संविधान की तरह सख्त है, लेकिन सीट शेयरिंग में जीत के लिए लचीला रुख अपनाने को तैयार है. उन्होंने अक्टूबर तक सीटों का पेच सुलझने की उम्मीद जताई.

थोड़ा झुकना पड़े तो झुकेंगे

उन्होंने कहा, “उत्तर प्रदेश में मुख्य तौर पर दो पार्टियां, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी है. दोनों जिम्मेदार हैं, एक-दूसरे का सम्मान भी करते हैं, हमें एक-दूसरे को साथ लेकर भी चलना है. हिस्सेदारी और सम्मान बराबर होना चाहिए. गौतम ने कहा कि ये मैं शुरू से कह रहा हूं कि सीट शेयरिंग की बात आएगी तो हम भारत के संविधान की तरह लचीले हैं. थोड़ा झुकना पड़ा तो झुकेंगे.”

यह भी पढ़ें

DA-Bonus to UP Government Employee यूपी में कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, डीए-बोनस देने की तैयारी, जानें कितना बढ़ेगा DA

सबसे ज़्यादा पढ़े गए