इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) गुरुवार को केपटाउन में आईसीसी मेन्स क्रिकेट वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल जारी करेगी। इससे टूर्नामेंट का एक साल का काउंटडाउन शुरू होगा, जो 2 अक्टूबर, 2027 से शुरू होगा, और फाइनल रविवार, 21 नवंबर, 2027 को होगा।
इस इवेंट में फैंस के लिए टिकट की बुकिंग भी शुरू होगी। टूर्नामेंट में हिस्सा लेने वाली 14 टीमों में से दस 30 सितंबर के क्वालिफिकेशन कट-ऑफ तक अपनी जगह पक्की कर लेंगी, जिसमें होस्ट साउथ अफ्रीका और जिम्बाब्वे को ऑटोमैटिक जगह मिलेंगी और आठ टीमें ICC ODI रैंकिंग के आधार पर क्वालिफाई करेंगी।
ये टीमें हुई पक्की
भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश दो होस्ट के साथ शामिल होंगे, जबकि बाकी चार जगहों का फैसला अगले साल की शुरुआत में होने वाले क्वालिफायर के जरिए होगा।
दो बार की चैंपियन वेस्टइंडीज को भी अगले साल के बड़े इवेंट में अपनी जगह पक्की करने के लिए क्वालिफिकेशन के रास्ते से गुजरना होगा। यह लगातार दूसरा मौका है, जब वेस्टइंडीज को वनडे वर्ल्ड कप में अपनी जगह बनाने के लिए क्वालिफायर राउंड से गुजरना पड़ रहा है।
रोहित-विराट का आखिरी वनडे
भारत के दिग्गज विराट कोहली और रोहित शर्मा का यह आखिरी वनडे वर्ल्ड कप माना जा रहा है। ऐसे में इनकी नजर भी विश्व कप ट्रॉफी जीतने पर होगी। ये दोनों ही दिग्गज टेस्ट और टी20 इंटरनेशनल को अलविदा कह चुके हैं, जबकि वनडे में अभी भी खेलना जारी है और बल्ले से काफी धमाकेदार प्रदर्शन कर रहे हैं।
विराट ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में शतक ठोका था तो रोहित के बल्ले से इंग्लैंड वनडे सीरीज के आखिरी मैच में शानदार 138 रन की पारी निकली थी, जो कि ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर आई थी।
ये भी पढ़ें-Asian Games 2026: तीरंदाजी में बेटियों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत को दिलाया सातवां गोल्ड
