Rain alert in up

Rain Alert in Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी से बदलेगा मौसम

लखनऊ: Rain in Uttar pradesh उत्तर प्रदेश में मानसून अपने अंतिम दौर में है, राज्य के कई हिस्से में बारिश हो रही है. मौसम विभाग के अनुसार, गुरूवार को बंगाल की खाड़ी में बने दबाव के चलते कई इलाकों में बारिश के आसार हैं. इसके अलावा कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश भी हो सकती है. बादलों की आवाजाही दिन भर लगी रहेगी. तापमान ज्यादतर सामान्य रहेगा, कुछ गिरावट दर्ज की जा सकती है.

पूर्वी जिलों में बारिश के आसार 

मौसम विभाग ने यूपी के पूर्वी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. राजधानी लखनऊ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. इसके साथ पश्चिम यूपी के कई जिलों में बारिश के आसार हैं. हवाएं में 30 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चलेंगी. Rain in Uttar pradesh

 

प्रमुख जिलों के तापमान का अनुमान  

प्रदेश में तापमान सामान्य 31 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. जबकि न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा. बीते 24 घंटों में भी ज्यादातर शहरों में तापमान 31 से 35 डिग्री के बीच ही रहा. आज बारिश वाले जिलों में गिरावट दर्ज की जा सकती है. राजधानी लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहें का अनुमान है. कानपुर में तापमान 33 डिग्री के आसपास रहेगा. वाराणसी, प्रयागराज, गोरखपुर में 32 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है. इसके अलावा पूर्वी जिलों में ज्यादातर जगह 36 डिग्री के आसपास रहेगा.

ये भी पढ़ें

Fire in Bus in Greater Noida यमुना एक्सप्रेसवे पर बस बनी आग का गोला, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

सबसे ज़्यादा पढ़े गए