Fire in bus

Fire in Bus in Greater Noida यमुना एक्सप्रेसवे पर बस बनी आग का गोला, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

नोएडा: Fire in Bus in Greater Noida  ग्रेटर नोएडा में बुधवार को देर रात एक स्लीपर बस में आग लगने से दर्दनाक हादसा सामने आया है. इस घटना में 9 लोगों की जलकर मौत हो गई है. वहीं, 26 यात्रियों को बस से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. जानकारी के अनुसार, बस कश्मीरी गेट से उत्तर प्रदेश के महोबा जा रही थी. पुलिस ने यह जानकारी दी है.

अपर पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) राजीव नारायण मिश्र ने बताया कि बस में करीब 35 यात्री सवार थे. बस कश्मीरी गेट से उत्तर प्रदेश के महोबा जा रही थी तभी ग्रेटर नोएडा में यमुना एक्सप्रेसवे पर बस में अचानक आग लग गयी. Fire in Bus in Greater Noida 

FIR दर्ज की गई

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया गाड़ी में जलने की बदबू आ रही थी लेकिन कंडक्टर ने उनकी बात नहीं सुनी. अब इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है. FIR में यात्री सुनील कुमार ने आरोप लगाया है कि आग लगने से पहले बस में जलने की बदबू आ रही थी और यात्रियों ने चालक-परिचालक को इसकी जानकारी दी थी, लेकिन बस नहीं रोकी गई. सुनी ने बताया कि, बस के अगले हिस्से में आग लगी थी.


धुंआ भरने के बाद मची अफरा तफरी

एक अन्य महिला यात्री ने बताया कि, वह सो रही थी, इसी दौरान किसी ने गेट खटखटाया, जिसके बाद वह उठी, और बाहर की तरफ जाने लगी. रिंकी राजपूत नाम की यात्री ने कहा कि, इस कदर भीड़ थी कि, वह अपना सामान तक नहीं ले पाई, ना ही जूते पहन पाई, किसी तरह वह मोबाइल लेकर बस से बाहर निकली. रिंकी ने बताया कि, बस में धुंआ भऱ गया था, लोग एक दूसरे को धक्का दे रहे थे.

मुख्यमंत्री ने लिया संज्ञान

इस बीच, इस घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है. उन्होंने हरसंभव मदद का निर्देश दिया है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो लाख, वहीं, हादसे में घायल लोगों को पचास हजार के मुआवजे के एलान किया है.

ये भी पढ़ें

Mayawati Appoint Ishan Anand National Coordinator मायावती ने फिर चौंकाया, भतीजे ईशान आनंद को दी बड़ी जिम्मेदारी

 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए