मथुरा: Premanand Ji Maharaj News प्रसिद्ध संत प्रेमानंद जी महाराज के शिष्य दीपक लोधी Deepak Lodhi की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का रहस्य गहराता जा रहा है. शुक्रवार को दीपक लोधी की आश्रम की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. अब इसका सीसीटीवी भी सामने आया है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है. दीपक उस आश्रम में रहा करते थे, जहां साधक रहते थे.
सामने आया सीसीटीवी फुटेज Premanand Ji Maharaj News
सीसीटीवी में दिख रहा है कि, जब दीपक लोधी छत से गिरते हैं, उस दौरान सड़क में सामान्य तौर पर लोग आ जा रहे थे. सड़क पर गरने के बाद वहां से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया. हालंकि, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. मामला तूल पकड़ने के बाद शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है.
वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य दीपक लोधी की मौत का CCTV सामने आया है. शुक्रवार को आश्रम की चौथी मंजिल से गिरने के बाद उनकी मौत हो गई. शव का पोस्टमार्टम कराया गया है. पुलिस जांच कर रही है.#Vrindavan #PremanandMaharaj #DeepakLodhi #Mathura #CCTV #BreakingNews pic.twitter.com/NdTveq6rNB
— Atul Kushwah (@atulkannaujvi) September 27, 2026
एसपी का बयान
इस घटना पर मथुरा के एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने जानकारी दी. उन्होंने बताया, “12.30 बजे दिन की घटना बताई गई है. एक रसिक बिहारी शरण, जिनका असली नाम दीपक लोधी है और जो जबलपुर मध्य प्रदेश के निवासी हैं, केलीकुंज प्रेमानंद जी के यहां साधक के रूप में रहते थे. इनकी चार मंजिला साधकों के आवास से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरकर मौत की खबर पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची.”
एसपी सिटी राजीव कुमार सिंह ने बताया, “कमरे की जांच पड़ताल की गई है और फोन से फोरेंसिक एविडेंस इकट्टे किए जा रहे हैं. इनके परिवार के लोग जबलपुर से आ चुके हैं. इनकी माता और भाई आए हैं. उनसे एक प्रार्थना पत्र भी मिला है. जिस पर जांच करके विधिक कार्रवाई की जाएगी.”
आज दिनांक 25.09.2026 को सुबह एक सूचना प्राप्त हुई कि सर्वोदय अस्पताल में एक व्यक्ति घायल अवस्था में आकर भर्ती हुए हैं । इस सूचना पर संज्ञान लेते हुए तत्काल जांच की गई, तो जानकारी प्राप्त हुई कि इनका नाम दीपक लोधी उर्फ रसिक दुलारी शरण है, जो जबलपुर के रहने वाले हैं । यह केली कुंज… pic.twitter.com/fmIDYZPAUa
— MATHURA POLICE (@mathurapolice) September 25, 2026
2024 में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में आया था दीपक
मृतक के बहनोई सोनू पटेल ने बताया कि दीपक लोधी साल 2024 से प्रेमानंद महाराज के आश्रम से जुड़ा था. उन्होंने बताया कि जब से दीपक ने गुरु दक्षिणा ली थी, तब से परिवार से उसे नहीं मिलने दिया गया. जब भी परिवार का कोई सदस्य उससे मिलने यहां आता था, तो उसे दो-दो घंटे इंतजार करने के लिए कहा जाता था. सोनू ने बताया कि दीपक ने आत्महत्या की है या किस वजह से उनकी मौत हुई, इस बारे में अभी तक परिवार को कोई जानकारी नहीं मिली है.
ये भी पढ़ें
