नई दिल्ली: Pravesh Verma Slapped Man दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार में मंत्री प्रवेश वर्मा (Pravesh Verma) द्वारा युवक को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है. चांद नगर के रहने वाले पीड़ित युवक साहिब सिंह ने मंत्री और 12-15 अज्ञात लोगों के खिलाफ विकासपुरी थाने में शिकायत दर्ज करवाई है. जानकारी के मुताबिक, प्रवेश वर्मा सड़क निर्माण का निरिक्षण कर रहे थे, इसी दौरान यह घटना सामने आई.
पीड़ित का आरोप
पीड़ित ने आरोप लगाया कि, सड़क निर्माण के निरीक्षण के दौरान, जब वह सड़क की क्वालिटी रिकॉर्ड कर रहे थे, तो उनके साथ बदसलूकी की गई, उन्हें थप्पड़ मारा गया, धक्का दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई. यही नहीं, उन्होंने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया और मंत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई और कथित भ्रष्टाचार की जांच की मांग की.
प्रवेश वर्मा ने जारी किया वीडियो संदेश
इस पूरे मामले में प्रवेश वर्मा ने एक्स पर वीडियो संदेश जारी किया. उन्होंने कहा- ‘एक वीडियो आम आदमी पार्टी वाले चला रहे हैं उसके पीछे की सच्चाई जान लीजिए.’ इसके बाद उन्होंने एक एक कर घटना के बारे में बताया. मंत्री ने बताया- ‘विकासपुरी रिंग रोड पर पिछले कई दिनों से सड़क बनाने का काम चल रहा है. इस क्षेत्र के विधायक जरनैल सिंह द्वारा PWD डिपार्टमेंट के इंजीनियर्स को कहा गया है कि हमको कॉन्ट्रैक्टर से मिलाइए और उसकी कमीशन दिलवाइए. ये ऐसा कई दिनों से बोल रहे थेय हमारे इंजीनियर ने पुलिस स्टेशन में जाकर कंप्लेन दी है वो शिकायत करा रहे हैं.’
#WATCH | Delhi: On a video showing him slapping a local youth during a road inspection row in Tilak Nagar, Delhi Minister Parvesh Verma says, “You should know the truth behind a video currently being circulated by the Aam Aadmi Party. Road construction work has been underway on… pic.twitter.com/vvMp9MQjOA
— ANI (@ANI) September 27, 2026
केजरीवाल ने प्रवेश वर्मा पर निशाना साधा
दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए एक्स पर पोस्ट डाला है. उन्होंने लिखा, “बीजेपी सरकार के एक मंत्री ने सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार को उजागर करने वाले एक युवा को सार्वजनिक रूप से थप्पड़ मार दिया. इस मंत्री को गिरफ्तार किया जाए. मैं कल तिलक नगर जाकर इस सड़क का निरीक्षण करूंगा.”
यह भी पढ़ें
