नई दिल्ली : PM Modi On Congress चार राज्यों में 28 सीटों के लिए एमएलसी चुनाव खत्म हो चुके हैं. कांग्रेस की इन चुनावों में स्थिति बुरी ही रही. इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर चुटकी ली है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट लिखकर कहा कि, कांग्रेस ने कितनी सीटें जीती हैं, इसका अंदाजा लगाइए. पीएम मोदी ने इस पर एक स्माइली भी शेयर किया है.
पीएम का तंज
पीएम मोदी की इस पोस्ट को लोग कांग्रेस से जोड़कर देख रहे हैं. उन्होंने लिखा कि, “चार बड़े राज्यों में 28 सीटों पर एमएलसी चुनाव हुए, ये चुनाव बैलेट पेपर से हुए. अंदाजा लगाइए कांग्रेस ने कितनी सीटें जीतीं”. बता दें कि, कांग्रेस बैलेट पेपर से चुनाव कराये जाने की मांग करती रही है. यही नहीं, चुनाव आयोग पर ईवीएम को लेकर धांधली के आरोप भी लगाती रही है. बता दें कि, एमएलसी चुनाव बैलेट पेपर से हुए हैं. यही नहीं, चुनाव आयोग के खिलाफ देश भर में कांग्रेस विरोध प्रदर्शन कर रही है.
MLC elections in 28 seats across 4 big states – Uttar Pradesh, Maharashtra, Bihar and Karnataka.
Elections held using ballot papers.
Guess how many seats Congress won? 🧐
— Narendra Modi (@narendramodi) October 28, 2026
कर्नाटक में बीजेपी-जेडीएस की जीत
बता दें कि, इन चुनावों में उत्तर प्रदेश की 11, बिहार की 8, महाराष्ट्र की 5 और कर्नाटक की 4 विधान परिषद सीटें शामिल थीं. इन पर मतदान 23 अक्टूबर को हुआ था और वोटों की गिनती 27 अक्टूबर को शुरू हुई थी. कर्नाटक में बीजेपी और जनता दल (सेक्युलर) गठबंधन ने चारों सीटों पर जीत दर्ज की. बीजेपी ने अपनी तीन सीटें बरकरार रखीं, जबकि जेडीएस ने बेंगलुरु शिक्षक सीट कांग्रेस से छीन ली. कांग्रेस की यह हार चिंता बढ़ाने वाली है, क्योंकि राज्य में उसी की सरकार है.
यूपी की 11 सीटों पर हुए चुनाव
दूसरी तरफ, उत्तर प्रदेश की 11 सीटों पर मुकाबला मुख्य रूप से बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच रहा. बीजेपी ने चार सीटें और सपा ने दो सीटें जीती हैं. बाकी सीटों पर काउंटिंग अभी जारी है.
यह भी पढ़ें
ICC Ranking: ICC T-20 रैंकिंग में अभिषेक शर्मा टॉप पर पहुंचे, दो और फॉर्मेट में शीर्ष पर नये खिलाड़ी

One thought on “PM Modi On Congress: “एमएलसी चुनाव हुए…कांग्रेस कितनी सीटें जीती”, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखी पोस्ट, ऐसे ली चुटकी”