Jamui Encounter: जमुई कांड का आरोपी एनकाउंटर में पुलिस के हत्थे चढ़ा, दौड़ाकर मारी गोली

 नई दिल्ली:  बिहार के जमुई में शर्मसार करने वाली घटना को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. नाबालिग  छात्रा से घिनौनी हरकत करने वाले मुख्य आरोपी नंदन यादव को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार कर लिया है, यही नहीं एक अन्य आरोपी हरेराम भी पुलिस की गिरफ्त में आया है. नंदन यादव को पुलिस ने पैर में गोली मारी है. पुलिस ने इस कांड के आरोपियों की धरपकड़ के लिए SIT का गठन किया था.

 नंदन यादव और हरेराम एनकाउंटर में धरे गये

नंदन यादव समेत अन्य आरोपी फरार चल रहे थे औऱ पुलिस इनकी तलाश में जुटी थी। बताया जा रहा है कि, इसी दौरान नंदन यादव से पुलिस की मुठभेड़ हो गई औऱ पुलिस ने उसके पैर में गोली मार दी है. यह कहा जा रहा है कि पुलिस ने इस मामले के सभी आरोपियों को अब पकड़ लिया है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नंदन यादव ने पहले पुलिस पर गोली चलाई थी. जिसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला और जवाब में गोली चलाई जो नंदन यादव के पैर में लगी है.

 वीडियो वायरल करने वाला भी हत्थे चढा

आपको बता दें कि, सोशल मीडिया पर पर इस शर्मनाक घटना का वीडियो बनाकर अपलोड करने वाले रामाशीष चौधरी को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि, रामाशीष ने ही वीडियो वायरल किया था.

पॉक्सो एक्ट में दर्ज हुआ केस

इस बीच बिहार के डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी ने कहा कि, दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है, इसेक तहत कठोर सजा का प्रावधान है. चौधरी ने कहा कि, घटना में अलग-अलग स्तर पर जिन लोगों की भूमिका रही है, चाहे घटना को अंजाम देने वाले हों, वीडियो बनाने वाले हों या उसे वायरल करने वाले, सभी के खिलाफ कानून के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी.

सबसे ज़्यादा पढ़े गए