Indian cricket team

Asian Games 2026: India Vs Pakistan T-20 क्रिकेट में पाक को पटखनी दे भारत ने जीता गोल्ड, कायम रखी बादशाहत

स्पोर्ट्स डेस्क:  India Vs Pakistan T-20  एशियाई खेल में क्रिकेट का गोल्ड मेडल भारत की झोली में आ गया है. शनिवार को भारत ने पाकिस्तान को रोमांचक मुकाबले में 19 रन से हरा दिया. इससे पहले भारत ने टॉस जीत कर पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट पर 211 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया. वहीं, पाकिस्तान ने भी कड़ी टक्कर दी लेकिन वे अपनी लय बरकरार नहीं रख सके, और 6 विकेट खोकर 196 रन ही बना सकी .

दुबे-बुमराह की अच्छी गेंदबाजी

भारत की इस जीत में गेंदबाजों की बड़ी भूमिका रही. दरअसल, भारत के लिए शिवम दुबे और जसप्रीत बुमराह ने मिलकर बाजी पलटने का काम किया. दुबे ने सैम अयूब का विकेट लेकर टीम इंडिया को अहम सफलता दिलाई. वहीं बुमराह ने 19वें ओवर में रन रोककर पाकिस्तान को जीतने से रोका.

अभिषेक शर्मा  और तिलक की तूफानी पारी  

भारतीय टीम की जीत में सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने बड़ा योगदान दिया. अभिषेक ने 28 बॉल पर 61 रन बनाए, जिसमें सात छक्के और तीन चौके शामिल थे, दूसरी ओर तिलक वर्मा ने 4 छक्के और तीन चौकों की मदद से 22 बॉल पर नाबाद 51 रनों का योगदान दिया. तिलक वर्मा और शिवम दुबे (27 रन) के बीच पांचवें विकेट के लिए 30 बॉल पर 62 रनों की साझेदारी हुई. अंतिम 4 ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों ने 69 रन बनाए, जो जीत के लिहाज से बड़ा अंतर बन गया. पाकिस्तान की ओर से अराफात मिन्हास और अहमद दानियाल ने दो-दो विकेट हासिल किए.

अंतिम ओवरों में सधी गेंदबाजी

शिवम दुबे ने अच्छी गेंदबाजी की. सैम अयूब और हसन नवाज तेजी से पाकिस्तान का स्कोरबोर्ड आगे बढ़ा रहे थे. 13वें और 14वें ओवर में मिलकर 29 रन आ चुके थे, लेकिन तभी 15वें ओवर में शिवम दुबे को गेंद थमाई गई. दुबे ने पहली ही गेंद पर सैम अयूब को 29 के स्कोर पर आउट करके, अयूब और नवाज की 87 रनों की साझेदारी का अंत किया. इस पार्टनरशिप के टूटने से भारतीय टीम के लिए वापसी का दरवाजा खुल गया था.

यह भी पढ़ें

New UP Congress Chief : कांग्रेस आलाकमान का बड़ा फैसला, अराधना मिश्रा बनी नई यूपी चीफ

सबसे ज़्यादा पढ़े गए