स्पोर्ट्स डेस्क: Gold In Archery एशियन गेम्स (Asian Games 2026) में भारत के शानदार प्रदर्शन का सिलसिला जारी है. बुधवार को भी भारत की स्वर्णिम शुरूआत हुई. तीरंदाजी के कंपाउंड इवेंट में भारत ने सातवां गोल्ड मेडल जीता. महिला टीम ने चीन को 238-234 के स्कोर से हराया. भारत की चिकिता, प्रीतिका और ज्योति ने इस प्रदर्शन के साथ कंपाउंड इवेंट में विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया. ये रिकॉर्ड इससे पहले दक्षिण कोरिया के नाम था.
चीन पर शुरुआत से बनाई बढ़त
चार सीरीज तक चले इस गोल्ड मेडल मैच में भारत ने शुरुआत से ही बढ़त बनाई हुई थी. पहले सेट में भारतीय टीम ने परफेक्ट 60 का स्कोर किया, जबकि चीन की टीम 58 का स्कोर कर पाई. इस बढ़त ने जीत की नींव रख दी. ज्योति, चिकिता और प्रीतिका ने 24 शॉट्स में से 22 पर दस का स्कोर किया.
The Indian women’s compound archery team has won a gold medal at the 2026 Asian Games after defeating China 238–234 in the finals. The team equalled the World Record in achieving this feat. pic.twitter.com/nwaHTmI1Cf
— ANI (@ANI) September 30, 2026
आर्चरी संघ ने दी बधाई
भारतीय आर्चरी संघ और खेल मंत्रालय ने खिलाड़ियों को बधाई दी है. सोशल मीडिया पर भी फैन्स ने तीनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं. दूसरी तरफ, टीम की सदस्य ज्योति सुरेखा ने बताया कि, वे प्रदर्शन से बहुत खुश हैं. उन्होंने कहा कि, इस इवेंट में हमारी टीम ने पहला गोल्ड हासिल किया है.
#WATCH | Nagoya, Japan: On winning a gold medal in the Women’s Compound Team event in the Asian Games, 2026, TOPS Core athlete Jyothi Surekha Vennam says, “I am delighted; today was our first medal match in the women’s archery event, and we won gold. It feels amazing because we… pic.twitter.com/zof2hqL49c
— ANI (@ANI) September 30, 2026
बेटियों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
चिकिता तनिपार्थी, पृथिका प्रदीप और ज्योति सुरेखा वेन्नम की तिकड़ी ने शानदार ने प्रदर्शन किया. चौथे राउंड के पहले रोटेशन में चीन का प्रदर्शन खराब रहा (10, 9, 9), जबकि भारत ने शानदार जवाब देते हुए 10, 10, 10 का स्कोर किया. दूसरे राउंड में चीन ने भले ही परफेक्ट 30/30 का स्कोर किया, लेकिन भारत पहले ही काफी बड़ी बढ़त बना चुका था. भारतीय तिकड़ी ने दूसरे रोटेशन में 10, 10, 10 का स्कोर करके गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया.
यह भी पढ़ें
Firing In Kathua: CISF कैंप में जवान का खूनी खेल, 4 साथियों की ली जान
