एजेंसी : Mamta Banerjee on Delimitation bill परिसीमन विधेयक पर इंडिया गठबंधन के दलों की एकजुटता बिखरती नजर आ रही है. इस बीच पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी ने इस बिल पर सरकार की मंशा पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि, 2051 तक सीटों के आवंटन और सीमाओं को स्थिर रखना किसी भी तरह से ठीक नहीं है. ममता ने कहा कि, इतने लंबे समय तक कौन जीवित रहेगा?
उन्होंने कहा कि, ऐसे में इतने लंबे समय के लिए फैसले कैसे किए जा सकते हैं. संसद के प्रस्तावित विशेष सत्र से पहले उनके इस बयान ने परिसीमन और महिला आरक्षण को लेकर सियासी बहस तेज कर दी है.
महिला आरक्षण पहले ही पारित हो चुका है-ममता बनर्जी
ममता बनर्जी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार को घेरा. उन्होंने दावा किया कि महिलाओं के अधिकार और राजनीतिक भागीदारी के लिए उनकी पार्टी ने हमेशा मजबूती से लड़ाई लड़ी है. उन्होंने लोकसभा सांसद रहते हुए संसद में हुई एक घटना का जिक्र करते हुए लोगों से उसका वीडियो देखने की अपील की. ममता के मुताबिक, उस दौरान उनके और उनके सहयोगियों के साथ सदन के भीतर मारपीट की गई थी.
उन्होंने कहा कि महिला आरक्षण विधेयक पहले ही संसद से पारित हो चुका है. ऐसे में महिलाओं को आरक्षण देने के मुद्दे को परिसीमन और सीटों की संख्या बढ़ाने से जोड़ने की जरूरत पर उन्होंने सवाल उठाया.
डीएमके और एनसीपी-एसपी को मनाने में जुटी कांग्रेस
इससे पहले विशेष संसद सत्र में विधेयक को पारित कराने के लिए सरकार और विपक्ष दोनों में रस्साकशी का दौर तेज हो गया है. एक तरफ एनडीए सरकार इसे पारित कराने के लिए इंडिया गठबंधन में सेंध लगाने में सफल हो गई है. वहीं, इंडिया ब्लॉक के नेता बिल के खिलाफ एकजुटता के लिए अपनी कोशिशों में जुटा हुआ है. इंडिया ब्लॉक के सहयोगी दल डीएमके और एनसीपी के बिल को समर्थन देने से कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे डीएमके मुखिया एमके स्टालिन और शरद पवार को मनाने में जुट गया है.
यह भी पढ़ें
