captain machchhar

Captain Smit Machchhar: प्लेन क्रेश से बचाने वाले कैप्टन के साहस को दुनिया कर रही सलाम, पीएम मोदी ने कहा-आप पर गर्व है

नई दिल्ली:  FlyDubai Plane Case  फ्लाईदुबई में बीते दिन यानी बुधवार को दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट में हुई घटना की चर्चा विश्व भऱ में है. वहीं, इस पूरी घटना में कैप्टन स्मित मच्छार  (Captain Smit Machchhar)    की बहादुरी की बात हर जगह हो रही है. उन्होंने सूझबूझ और साहस दिखाते हुए विमान को क्रेश होने से बचाया. बता दें कि इस फ्लाइट में पायलटों के बीच कहासुनी हो गई थी, जिसके बाद को-पायलट ने मच्छार पर चाकू से हमला कर दिया था.

गुरुग्राम से ली ट्रेनिंग

फ्लाईदुबई के पायलट कैप्टन स्मित मच्छार भारतीय नागरिक हैं और मुंबई के रहने वाले हैं. उन्होंने गुरुग्राम से पायलट की ट्रेनिंग ली है. फ्लाईदुबई ज्वाइन करने से पहले वह स्पाइसजेट के पायलट थे. उन्होंने 2022 में स्पाइसजेट छोड़ दी थी.

मच्छार की हालत स्थिर

कैप्टन मच्छार की हालत स्थिर बताई जा रही है. कई दोस्त और साथी उन्हें एक बेहतरीन इंसान के तौर पर याद करते हैं और उनके ठीक होने की प्रार्थना कर रहे हैं. उन्हें ट्रेनिंग देने वाले एक सीनियर पायलट ने कहा, “उन्होंने न्यूजीलैंड से अपना कमर्शियल पायलट लाइसेंस (CPL) का कोर्स किया और फिर मानेसर (गुरुग्राम) में FSTC में बोइंग 737 पर टाइप रेटिंग की ट्रेनिंग ली.”

कैप्टन मच्छार की बहादुरू की आज पूरी दुनिया तारीफ कर रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें हीरो बताते हुए कहा है कि भारत को उन पर गर्व है. पीएम ने एक्स पर लिखा कि, ‘उनकी बहादुरी से सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई. भारत को कैप्टन मच्छर पर गर्व है. उनके जल्द ठीक होने, नई ताकत पाने और अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना कर रहा हूं’.

कॉकपिट में चाकू से हमला

कैप्टन स्मित मच्छार पर उनके ओमानी को-पायलट ने चाकू से हमला किया. इजरायली अधिकारियों के मुताबिक आरोपी विमान को हाईजैक करके क्रैश कराना चाहता था. झगड़े के दौरान विमान 34 हज़ार फीट से सीधे 16 हज़ार फीट तक नीचे आ गया. पायलटों ने 7500 कोड भेजा जिसका मतलब होता है विमान में गैरकानूनी दखल और इसके बाद इलाके में फाइटर जेट्स को अलर्ट कर दिया गया.

बेंजामिन नेतन्याहू ने बताया सच्चा हीरो

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने स्मित को सलाम करते हुए लिखा कि चाकू लगने और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने हमलावर का मुकाबला किया कॉकपिट का दरवाज़ा खोला और यात्रियों व क्रू को हमलावर पर काबू पाने का मौका दिया. इजरायली पीएम नेतन्याहू ने उन्हें सच्चा हीरो बताया.

यही भी पढ़ें

Meerut Blue Drum case: चर्चित नीले ड्रम केस में फैसला, बेरहम मुस्कान-साहिल दोषी करार

सबसे ज़्यादा पढ़े गए