You tuber dhurv rathi

CJP Jantar Mantar Protest: यू ट्यूबर ध्रुव राठी पर कार्रवाई, गुरुग्राम पुलिस ने हिरासत में लिया

नई दिल्ली:  CJP Jantar Mantar Protest   कॉकरोच जनता पार्टी के जंतर मंतर पर प्रस्तावित प्रदर्शन को देखते हुए राजधानी दिल्ली को छावनी में तब्दील कर दिया है. दिल्ली पुलिस और अर्ध सैनिक बलों के लगभग 30 हजार जवान तैनात किये गये हैं. इस बीच खबर आ रही है कि, यू ट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम से हुरासत में लिया गया है. बता दें कि, सीजेपी के प्रदर्शन में हिस्सा में लेने ध्रुव राठी भी पहुंचने वाले थे. दिल्ली पुलिस ने सीजेपी के 500 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है. वहीं, अभिजीत दिपके भी मुंबई से दिल्ली पहुंचने वाले हैं.

गुरुग्राम से लिए गये हिरासत में

यू ट्यूबर ध्रुव राठी को सुबह आठ बजे हिरासत में लिया गया. फिलहाल अभी वजह साफ नहीं है. इससे पहले बेंगलुरु में अभिनेता प्रकाश राज ने एसआईआर के विरोध में फ्रीडम पार्क में प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन में ध्रुव राठी भी शामिल हुए था. हालांकि, इस पूरे प्रदर्शन में ज्यादा भीड़ नहीं जुटी थी. सीजेपी चीफ अभिजीत दिपके भी इस प्रोटेस्ट में पहुंचे थे.

जंतर मंतर पहुंचने की अपील

बता दें कि, शुक्रवार को ध्रुव राठी ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन में शामिल होने को लेकर इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था. उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए लोगों से जंतर-मंतर पहुंचकर प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की थी.

दिल्ली में 35 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मी और अर्धसैनिक बल तैनात

प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में 35 हजार से अधिक दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं. केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत सुरक्षा व्यवस्था मजबूत की गई है. किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (RAF), बॉडी कैमरों से लैस पुलिसकर्मियों और महिला पुलिस की विशेष ‘पिंक फोर्स’ को भी तैनात किया गया है. इसके अलावा, दिल्ली मेट्रो के 57 स्टेशन गेट बंद किए जाने की जानकारी सामने आई है. नई दिल्ली इलाके में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू है.

यह भी पढ़ें

Ranchi T-20 India Vs WI: रांची में वेस्टइंडीज का कमाल, 250 रन चेज कर रच दिया इतिहास

सबसे ज़्यादा पढ़े गए