Abhijeet dipke in plane

CJP Jantar mantar Protest: प्लेन के भीतर घुसी दिल्ली पुलिस, अभिजीत दिपके, सौरभ दास हिरासत में लिये गये, देखें Video

नई दिल्ली:  CJP Jantar mantar Protest  जंतर मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है. आज यानी शनिवार को होने वाले प्रोटेस्ट से पहले दिल्ली पुलिस एक्शन मोड में है. वहीं, सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दिपके और सौरभ दास मुंबई से दिल्ली पहुंचे, जहां उन्हें हिरासत में ले लिया गया. बता दें कि, जैसे ही उनका विमान दिल्ली में लैंड हुआ, जहाज के भीतर ही उन्हें कस्टडी में ले लिया गया.

ध्रुव राठी भी हिरासत में लिये गये

इससे पहले यू ट्यूबर ध्रुव राठी को भी गुरुग्राम से पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. वे जंतर मंतर पर प्रोटेस्ट करने के लिए दिल्ली जाना वाले थे. सीजेपी के मुताबिक, पार्टी की लीगल हेड रत्ना सिंह भी पुलिस हिरासत में ली गई हैं. बता दें कि, जंतर मंतर के आसपास दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के 30 से 35 हजार जवानों की तैनाती की गई है. किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है.

विमान के भीतर लिये गये हिरासत में 

सीजेपी के मुखिया अभिजीत दिपके और सौरभ दास का विमान जैसे ही एयरपोर्ट पर उतरा, पुलिस अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया. इस दौरान दिपके ने कहा कि, “वे अरेस्ट होने के लिए यहां आए हैं, कर लो अरेस्ट”.

 सीजेपी ने की अपील

इस बीच सीजेपी ने हिरासत में लिये गए कार्यकर्ताओं को रिहा करने की मांग की है और कहा कि, ये मनमानी कार्रवाई है.  10 अक्टूबर 2026 को जारी प्रेस रिलीज में CJP ने इस कार्रवाई को मनमाना बताते हुए आरोप लगाया कि, सरकार विरोध की आवाज दबाने के लिए पूरे शहर में बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर रही है. पार्टी ने ध्रुव राठी के साथ हिरासत में लिए गए सैकड़ों अन्य नागरिकों और छात्र कार्यकर्ताओं को तत्काल और बिना किसी शर्त के रिहा करने की मांग की.

यह भी पढ़ें

CJP Jantar Mantar Protest: यू ट्यूबर ध्रुव राठी पर कार्रवाई, गुरुग्राम पुलिस ने हिरासत में लिया

सबसे ज़्यादा पढ़े गए