LPU Protest

Lovely Professional University issue भारी बवाल के बाद परीक्षाएं टली, 10 दिन तक क्लासेज सस्पेंड

डेस्क: Lovely Professional University issue  पंजाब के फगवाड़ा में स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (LPU) में छात्रों का प्रदर्शन लगातार उग्र होता जा रहा है. गुस्साए छात्रों ने नेशनल हाईवे जाम कर दिया और पुलिस से भिड़ंत के दौरान कई वाहनों में आग लगा दी. बता दें कि, छात्रा के साथ रेप की खबर सामने आने के बाद छात्र भड़क उठे थे. इस बीच LPU प्रशासन ने पूरे मामले की जांच के लिए एक कमेटी गठित की है. वहीं, एफआईआर भी दर्ज की गई है.

डीजीपी को मौके पर भेजा गया

यूनिवर्सिटी के डीन सौरभ लखनपाल ने जानकारी देते हुए कहा कि, छात्र उनके सामने इस मुद्दे को लेकर जब आए, हमने इसे गंभीरता से लिया. इस बीच राज्य के मुखयमंत्री भगवंत मान ने पूरे मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश दिये हैं. साथ ही उन्होंने पंजाब के डीजीपी को मौके पर जाने के लिए कहा है. Lovely Professional University issue

एग्जाम सस्पेंड किये गये

यूनिवर्सिटी में पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है. फिलहाल 28 सितंबर से 10 दिन तक क्लासेज सस्पेंड कर दी गई और मिड टर्म परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं. इस फैसले के बाद, छात्र अपने घर वापस लौटने लगे हैं. हालांकि पुलिस ने छात्रों से कहा कि, वे अपने हॉस्टल, पीजी में रह सकते हैं, लेकिन प्रदर्शन से दूर रहें. पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि, हमने पांच युवकों को गिरफ्कार किया है, और उनके पास वॉकी-टॉकी बरामद की है.

ये था मामला

बता दें कि प्रोटेस्ट की शुरुआत शनिवार (26 सितंबर) देर रात करीब 1.00 बजे गर्ल्स हॉस्टल-3 के पास हुई थी. खबर सामने आई थी कि प्रदर्शन से तीन दिन पहले बाहर से आए एक प्लंबर ने छात्रा का रेप किया था. छात्रों का आरोप है कि हॉस्टल वॉर्डन को इस बारे में जानकारी दी गई लेकिन उन्होंने कोई एक्शन नहीं लिया.

यह भी पढ़ें

Bank Strike Postponed बैंकों की तीन दिनी हड़ताल टली, जानिए कैसे बनी बात

सबसे ज़्यादा पढ़े गए