स्पोर्टस डेस्क: Cricket in Asian Games 2026 क्रिकेट प्रेमियों के लिए सोमवार का दिन निराशाजनक रहा. बिना एक गेंद खेले ही एशियन गेम्स का क्रिकेट क्वार्टर फाइनल का मैच बारिश के चलते रद्द कर दिया गया. भारत और अफगानिस्तान के बीच ये मैच खेला जाना वाला था. वहीं, भारत ने अपनी अच्छी रैंकिंग की वजह से सेमीफाइनल में जगह बना ली है. इससे पहले बारिश के कारण मैदान इतना गीला हो गया कि मैच खेलने लायक स्थिति नहीं बन सकी. ऐसे में अंपायरों ने बिना एक भी गेंद फेंके मैच को रद्द करने का फैसला लिया. India Vs Afghanistan
भारत को मिला रैंकिंग का फायदा मिला
एशियन गेम्स 2026 के नियमों के मुताबिक, मैच रद्द होने की स्थिति में उच्च रैंकिंग वाली टीम अगले दौर में पहुंचती है. भारत इस समय टी-20 इंटरनेशनल रैंकिंग में पहले नंबर पर है. वहीं, अफगानिस्तान 10वें नंबर पर है. ऐसे में भारत को वरीयता मिली.
बता दें कि, क्रिकेट में अगर बारिश के कारण मैच समय पर शुरू नहीं होता तो कुछ समय तक इंतजार किया जाता है. मैदान गीला भी होता है तो सुखाने का काम तेजी से किया जाता है ताकि मैच हो सके, चाहे ओवरों की कटौती करनी पड़े. इससे पहले बारिश की वजह से भारत और जापान के बीच हुए टी-20 लीग मुकाबला 5-5 ओवरों का हुआ था.
इस वजह से रद्द हुआ मैच
ऐसा फैसला लेने की एक और वजह है कि, कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क स्टेडियम सोमवार को तेज बारिश शुरू होने से पहले ही काफी गीला था. यहां रविवार को भी तेज बारिश हुई थी, जिससे अभ्यास सत्र भी प्रभावित हुआ था. यहां अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ज्यादा क्रिकेट मैच नहीं होते, इस वजह से मैदान सुखाने की सुविधाएं भी कम है और ड्रेनेज सिस्टम भी अच्छा नहीं है. यही नहीं, जब बारिश थमी और टॉस होने वाला था, फिर से तेज बारिश शुरू हो गई.
यब भी पढ़ें
Lovely Professional University issue भारी बवाल के बाद परीक्षाएं टली, 10 दिन तक क्लासेज सस्पेंड
