Rahul gandhi and Priyanka gandhi

FIR On Rahul Gandhi and Priyanka: आकाशवाणी भवन में जबरन घुसने पर दिल्ली पुलिस का एक्शन, राहुल-प्रियंका समेत कई सांसदों पर FIR

नई दिल्ली: FIR On Rahul Gandhi and Priyanka मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मंगलवार को इंडिया गठबंधन के नेताओं ने प्रोटेस्ट मार्च निकाला था. इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी व अन्य विपक्षी सांसदों ने आकाशवाणी भवन में बिना अनुमति के धरना दिया था. इस पर दिल्ली पुलिस ने सख्त एक्शन लिया है. राहुल गांधी, प्रियंका गांधी औप विपक्ष के कई सांसदों पर एफआईआर दर्ज की गई है.

बिना अनुमति के निकाला विरोध मार्च

दिल्ली पुलिस की मानें तो,  इंडिया ब्लॉक के नेताओं ने मंगलवार को संसद भवन से निर्वाचन सदन तक विरोध मार्च निकालने की योजना बनाई थी. पुलिस का कहना है कि इस प्रदर्शन और मार्च के लिए कोई आधिकारिक अनुमति नहीं ली गई थी और न ही अनुमति दी गई थी. जब प्रदर्शनकारियों को चुनाव आयोग कार्यालय के पास बैरिकेड्स लगाकर रोका गया, तो कई नेता और सांसद वहीं सड़क पर धरने पर बैठ गए थे.

आकाशवाणी भवन में धरने पर बैठे

दिल्ली पुलिस का कहना है कि, रोके जाने के बाद भी राहुल गांधी और प्रियंका गांधी अन्य विपक्षी सांसदों और सुरक्षाकर्मियों के साथ संसद मार्ग स्थित आकाशवाणी भवन के परिसर में बिना किसी पूर्व अनुमति के घुस गए. परिसर में दाखिल होकर नेताओं ने धरना शुरू कर दिया. यह धरना लगभग आठ घंटे से अधिक समय तक चला.

पुलिस ने हिरासत में लिया

आकाशवाणी भवन के अंदर चले इस पूरे घटनाक्रम के बाद दिल्ली पुलिस ने परिसर को खाली कराने के लिए एक्शन लिया. वहीं, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के.सी. वेणुगोपाल और अन्य नेताओं को हिरासत में लिया गया. हिरासत में लिए जाने के बाद नेताओं को किंग्सवे कैंप स्थित न्यू पुलिस लाइंस ले जाया गयाय देर रात 10 बजे के बाद पुलिस ने सभी नेताओं को रिहा कर दिया.

यह भी पढ़ें

Railway Cancelled Train: रेलवे ने रद्द की कई ट्रेनें, त्योहार में ट्रेवलिंग की कर रहे हैं प्लानिंग, ये खबर जरूर पढ़ लें

सबसे ज़्यादा पढ़े गए