UP Congress clash

Clash in UP Congress: एक्शन में कांग्रेस, यूपी प्रदेश मुख्यालय में बवाल की होगी जांच, पार्टी ने बनाई कमेटी

लखनऊ:  हाल ही में उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में हुए बवाल के बाद पार्टी एक्शन मोड में हैं. इस पूरे मामले की जांच के लिए पांच सदस्यों की एक कमेटी बनाई गई है. यूपी कांग्रेस प्रभारी राजेंद पाल गौतम ने इस कमेटी को बनाया है. एक सप्ताह की भीतर जांच की रिपोर्ट सौंपनी होगी. बता दें कि, यूपी कांग्रेस की नवनियुक्त अध्यक्ष अराधना मिश्रा मोना के पादभार ग्रहण का कार्यक्रम था, इस दौरान दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी.

ये है छह सदस्यों के नाम

गौतम द्वारा बनाई गई समिति में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी, राष्ट्रीय सचिव अभिषेक दत्त और अब्दुल हन्नान, महिला नेशनल कोऑर्डिनेटर शमीना शफीक और पूर्व सांसद रवि वर्मा को शामिल किया गया है. समिति विवाद से जुड़े दोनों पक्षों के आरोपों, घटना की परिस्थितियों और उपलब्ध साक्ष्यों की समीक्षा करेगी.

जानिए क्या था पूरा विवाद

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय कांग्रेस मुख्यालय में पहुंचते हैं तभी महिला कार्यकर्ता ममता चौधरी उन पर कमेंट करती है. जिसके बाद अजय राय और कांग्रेस पार्षद ममता चौधरी के समर्थकों के बीच कहासुनी हो गई थी. देखते ही देखते विवाद धक्का-मुक्की और हाथापाई तक पहुंच गया. मौके पर जूतम-पैजार जैसी स्थिति बन गई. हंगामे के बाद अजय राय अपने समर्थकों के साथ कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए.

ममता चौधरी का आरोप

मामला बढ़ता देख कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी और कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष इमरान मसूद को हस्तक्षेप करना पड़ा. उसके बाद स्थिति सामान्य हुई. वहीं, ममता चौधरी का आरोप है कि वीडियो को संदर्भ से काटकर पेश किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें

Lucknow Shiva Death case: शिवा केस में आत्महत्या और हत्या के बीच उलझी पुलिस, फ्लैट से मिली यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवाइयां

सबसे ज़्यादा पढ़े गए