Shive death case Lucknow

Lucknow Shiva Death case: शिवा केस में आत्महत्या और हत्या के बीच उलझी पुलिस, फ्लैट से मिली यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवाइयां

लखनऊ:  Lucknow Shiva Death case  लखनऊ में शिवा शर्मा की मौत का मामला उलझता जा रहा है. पुलिस जांच में चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है. इसके मुताबिक श्रद्धा दुबे के फ्लैट से सेक्स वर्धक दवाइयां और कुछ ट्वायज मिले हैं. यही नहीं, श्रद्धा दुबे महंगे गिफ्ट का शौक रखती है. बता दें कि, कारोबारी शिवा शर्मा की हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई थी. वहीं, शिवा के परिजनों का आरोप है कि, शिवा की हत्या हुई है. परिजनों ने यह भी कहा कि, शिवा को कई महीनों से परेशान किया जा रहा है. दूसरी तरफ पुलिस भी हर एंगल से जांच कर रही है कि, आखिर फ्लैट में क्या हुआ था, कैसे वह गिरा?

नेपाल भागी श्रद्धा और उसकी बहन

बता दें कि, शिवा की मां ने लिव इन पार्टनर श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर के खिलाफ हत्या के केस दर्ज करवाया है. पुलिस का जांच में सामने आया है कि, श्रद्धा अपनी बहन रश्मि के साथ नेपाल भाग गई है. इसमें उसकी मदद एक पुराने परिचित आमिर ने की है. आमिर ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि घटना वाले दिन श्रद्धा का उसे फोन आया और रूपईडीहा बॉर्डर पर छोड़ने को कहा. इसके बाद वो अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से केजीएमयू ट्रामा सेंटर पहुंचा. वहां से दोनों बहनों को रूपईडीहा तक छोड़ने गया था. यह इलाका नेपाल सीमा के पास है. पुलिस को आशंका है कि दोनों बहनें इसी रास्ते से नेपाल गई हैं.

पुलिस ने दोस्त और ड्राइवर के घर दी दबिश

लखनऊ पुलिस की टीम ने श्रद्धा के पुराने दोस्त आमिर के घर दुबग्गा में दबिश दी. पुलिस की जांच में सामने आया कि आमिर पुराने इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीद-बिक्री का काम करता है. वह लंबे समय तक श्रद्धा के करीब रहा था. श्रद्धा ने उससे पैसे भी लिए थे, जिसके बाद दोनों के बीच अनबन हो गई थी. पुलिस की दूसरी टीम ने सीतापुर में आरोपी श्रद्धा दुबे के ड्राइवर दानिश के घर पर भी दबिश डाली पर वो नहीं मिला. एक टीम रायबरेली में दोनों बहनों के घर भी पहुंची.

जांच में जुटी पुलिस, घटना के वक्त अंडरवियर में था शिवा

इस मामले में फ्लैट से बरामद सामान भी जांच का हिस्सा बना है. उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, पुलिस को वहां यौन क्षमता बढ़ाने वाली बताई जा रही दवाएं और कुछ टॉयज मिले हैं. जांच एजेंसियां बरामद सामान के इस्तेमाल और घटना से उसके संभावित संबंध की पड़ताल करेगी. परिवार की ओर से यह भी दावा किया गया है कि शिवा ने घटना के वक्त सिर्फ अंडरवियर पहन रखी थी.

यह भी पढ़ें

CJP Protest Jantar Mantar: सीजेपी प्रदर्शन करने पहुंचीं, आशुतोष रांका, सौरव दास हिरासत में लिये गये

सबसे ज़्यादा पढ़े गए