UP Congress clash

Clash in UP Congress Office: कांग्रेस दफ्तर में जमकर हुआ बवाल, अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच जमकर चले जूते-चप्पलें

लखनऊ:  Clash in UP Congress Office  कांगेस मुख्यालय में रविवार को जबरदस्त हंगामा हुआ. दफ्तर में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय और ममता चौधरी के समर्थकों के बीच झड़प हुई. यही नहीं, जानकारी के मुताबिक, दोनों तरफ से एक दूसरे को चप्पल तक दिखाई, जमकर जूते भी चले. बता दें कि, रविवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अराधना मिश्रा और इमरान मसूद का पदभार ग्रहण का कार्यक्रम रख गया था. अजय राय ने इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत वरिष्ठ कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी से की.

वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी ने मनाया

इस विवाद के बाद अजय राय नाराज होकर पार्टी कार्यालय से बाहर निकल गए. हालांकि इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी उन्हें छोड़ने बाहर तक आए. इस मौके पर उनके साथ इमरान मसूद भी मौजूद रहे.

ममता पर अपशब्द बोलने का आरोप

कार्यक्रम के दौरान अजय राय के कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने पर ममता चौधरी की तरफ से अजय राय को लेकर अपशब्दों के इस्तेमाल किए जाने का आरोप है. इसके बाद अजय राय के समर्थकों ने ममता चौधरी के खिलाफ जमकर हंगामा किया. समर्थकों ने हाथों में जूते लेकर विरोध जताया.

‘कौन अध्यक्ष’ पर भिड़े नेता

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय राय अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे थे. इसी दौरान वहां मौजूद भीड़ को देखते हुए अजय राय के समर्थकों ने कहा कि ‘अध्यक्ष जी निकलेंगे, रास्ता दे दीजिए.’ इस पर ममता चौधरी की तरफ से पूछा गया, ‘कौन अध्यक्ष?’ इसके बाद दोनों गुटों के बीच जमकर हाथापाई हुई.

कार्रवाई की मांग पर अड़े अजय राय

अजय राय ने कहा कि ममता चौधरी के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. उनकी नाराजगी की वजह महिला पार्षद ममता चौधरी के साथ हुई नोकझोंक बताई जा रही है. विवाद के बीच राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने अजय राय को आश्वासन दिया. इसके बाद अजय राय दोबारा प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पहुंचे.

यह भी पढ़ें

Supreme court on CJP Protest: सुप्रीम कोर्ट में हुआ आर्टिकल 358 का जिक्र, इंटरनेट-मेट्रो बंद..क्या ये आपातकाल है

सबसे ज़्यादा पढ़े गए