स्पोर्ट्स डेस्क : Rising Stars Asia Cup 2026 भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है. बीसीसीआई की सीनियर सेलेक्शन कमेटी ने टीम में 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी को शामिल किया है. वहीं, तिलक वर्मा को टीम का कप्तान और रजत पाटीदार को उपकप्तान बनाया गया है. बता दें कि, ये टूर्नामेंट 19 नवंबर से 29 नवंबर तक दोरा में खेला जाएगा. यही नहीं, भारत की टी-20 टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी टीम में हैं.
50 ओवर का होगा टूर्नामेंट
इस प्रतियोगिता के लिए टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है. भारतीय टीम ग्रुप-बी में रखी गई है, जहां उसका सामना यूएई, नेपाल और पाकिस्तान-ए से होगा. स्टार खिलाड़ियों से सजी इंडिया A टीम में राइजिंग स्टार्स एशिया कप के 50 ओवर के टूर्नामेंट के लिए चुने गए हैं.
🚨 News 🚨
India A squad for upcoming ACC Rising Stars Asia Cup announced 📝
More details ▶️ https://t.co/JRdPQ31UPA
#RisingStarsAsiaCup https://t.co/4k2vJAE4kh
— BCCI (@BCCI) November 2, 2026
पाकिस्तान के साथ भारत एक ग्रुप में
भारत-ए को ग्रुप बी में संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), नेपाल और पाकिस्तान-ए के साथ रखा गया है. ग्रुप ए में बांग्लादेश-ए, श्रीलंका-ए, अफगानिस्तान-ए और हांगकांग, चीन शामिल हैं. हर ग्रुप से टॉप 2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी, जो 26 और 27 नवंबर को होंगे. इसके बाद फाइनल रविवार, 29 नवंबर को होगा.
22 नवंबर को होगा भारत-पाक मुकाबला
राइजिंग स्टार्स एशिया कप में 22 नवंबर को भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा. टीम इंडिया 20 नवंबर से नेपाल से भिड़ेगी. इसके बाद रविवार, 22 नवंबर को पाकिस्तान-ए से इंडिया-ए का मैच होगा. ये दोनों मैच वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे. इसके बाद 24 नवंबर को इंडिया-ए की टीम यूएई से भिड़ेगी.
भारतीय A टीम इस प्रकार है-
राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारतीय टीम- अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (कप्तान), रजत पाटीदार (उपकप्तान), रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), सूर्यांश शेडगे, शाहबाज अहमद, विपरज निगम, हर्ष दुबे, तनुष कोटियन, हर्षित राणा, प्रिंस यादव और अरशद खान
यह भी पढ़ें

One thought on “Rising Stars Asia Cup 2026: राइजिंग स्टार्स एशिया कप के लिए भारतीय टीम का एलान, वैभव सूर्यवंशी की एंट्री से फैन खुश, 22 नवंबर को भारत-पाक मैच”