Varanasi Rope way–पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी को जाम से मुक्ति दिलाने की तैयारी पूरी हो गई है।दरअसल कैंट से गोदौलिया तक अब काशी में रोप-वे(Varanasi Rope way) आपका सफर आसान बनाएगा।इसका किराया भी अब तय कर दिया गया है।उत्तर प्रदेश शासन ने जनसामान्य के लिए किफायती और सुविधाजनक इस सेवा में न्यूनतम किराया 10रुपया और अधिकतम किराया 50 रुपया निर्धारित किया है।
तय किराये के मुताबिक वाराणसी कैंट,विद्यापीठ,रथयात्रा और गोदौलिया चौक स्टेशनों के बीच यात्रा के लिए अलग-अलग किराया तय किया गया है। वाराणसी कैंट से गोदौलिया चौक तक का किराया 50रुपये होगा,जबकि विद्यापीठ से रथयात्रा के बीच का सफर केवल10 रुपये में किया जा सकेगा।
काशीवासी स्मार्ट पास से ले सकेंगे विशेष छूट
वाराणसी में रहने वालों और रोज यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए विशेष छूट का इंतजाम किया गया है। इसके लिए आपको ‘काशी स्मार्ट पास’ बनवाना होगा। जिसके बाद आपको किराये में 20%की छूट मिल सकेगी।इस पास का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए कैंट से गोदौलिया तक का किराया 40 रुपये और विद्यापीठ से रथयात्रा तक का किराया केवल 8 रुपये होगा।
साल दर साल ढीली होगी आपकी जेब
उत्तर प्रदेश शासन के मुताबिक हर साल 1 अप्रैल को किराये की दरों में बढ़ोत्तरी की जाएगी। ये बढ़ोत्तरी 5% की होगी।यानि हर साल आपकी जेब पर रोप-वे का सफर थोड़ा दबाव बनाएगा।
बाहर से आने वालों के लिए क्लॉक रूम की सुविधा
प्रीमियम गोंडोला का भी ले सकेंगे आनंद
बाहर से बाबा का दर्शन करने के लिए आए भक्तों और पर्यटकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यूपी सरकार ने वाराणसी कैंट रोप-वे स्टेशन(Varanasi Rope way) पर क्लॉक रूम बनाने की भी तैयारी की है।हर टिकट धारक को शुरू के दो घंटे के लिए क्लॉक रूम की सुविधा मुफ्त मिलेगी। उसके बाद हर घंटे 15 किलो सामान पर 50 रुपये का शुल्क लगेगा।
रोप-वे सुविधा के साथ ही भारत के बाहर से आए पर्यटकों और यात्रा समूहों के लिए प्रीमियम गोंडोला सेवा का भी इंतजाम है।इसका किराया 2000रुपये प्रति यात्रा निर्धारित किया गया है।वहीं पहले से बुकिंग कराने पर सूमह यात्रियों को 1200रुपये प्रति गोंडोला देना होगा।
शहरी रोप-वे बनेगा काशी की नई पहचान
वाराणसी कैंट से गोदौलिया तक लगभग 3.75 किलोमीटर लंबा यह रोप-वे देश का पहला शहरी सार्वजनिक परिवहन रोप-वे होगा।इसके शुरू होने के बाद कैंट से गोदौलिया तक का जो सफर ट्रैफिक जाम के कारण भार लगता था,वहीं इस सेवा से वो आसान लगने लगेगा।क्योंकि 35 से 45 मिनट का सफर रोप-वे के कारण केवल 15 मिनट में तय हो जाएगा।
इस परियोजना को और अधिक बेहतर बनाने के लिए यात्रा के दौरान पड़ने वाले हर स्टेशन को आधुनिक बनाया जाएगा। हर स्टेशन पर लिफ्ट,एस्केलेटर,डिजिटल टिकटिंग,सुरक्षा के लिए सीसीटीवी और फॉयर सेफ्टी के पूरे इंतजाम किये जाएंगे।वाराणसी में रोप-वे शुरू होने का सबसे बड़ा फायदा ये होगा कि, शहर में बढ़ते जाम और प्रदूषण से मुक्ति मिलेगी। और अर्थव्यस्था भी मजबूत होगी।
इन खबरों को भी पढ़े
कन्नौज बीजेपी में सियारी रार,पोस्टर से सुब्रत पाठक की फोटो गायब होने पर समर्थक नाराज!
