Akhilesh Yadav on Form 6

Akhilesh Yadav on Form-6: बीजेपी पर भड़के अखिलेश, कहा- “फॉर्म-6 में गड़बड़ी कर एक भी वोट गलत जोड़ा तो जनता छठी का दूध याद दिला देगी”

लखनऊ : Akhilesh Yadav on Form-6 उत्तर प्रदेश में निर्वाचन आयोग ने वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया. इस बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने इलेक्शन कमीशन के फॉर्म-6 को लेकर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए कहा कि, कुछ भी गड़बड़ होती है, तो जनता भाजपाइयों और भ्रष्ट अधिकारियों को सबक सिखा देगी. बता दें कि, फार्म-6 का उपयोग वोटर लिस्ट में नाम जुड़वाने के लिए किया जाता है.

अखिलेश ने लगाया आरोप

यही नहीं, अखिलेश ने कहा कि अगर किसी गलत तरीके से वोट जुड़ता है तो उसके लिए जिम्मेदार अधिकारी के खिलाफ सबूतों के साथ तत्काल रिपोर्ट दर्ज कराएंगे. इसके अलावा अखिलेश यादव ने बीजेपी पर ASDD यानी Absent, Shifted, Dead or Duplicate (अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत या दोहरे) नामों के जरिए फर्जी वोट जोड़ने की साजिश का आरोप लगाया. कहा कि समाजवादी पार्टी इस पूरी प्रक्रिया पर बूथ स्तर से लेकर निर्वाचन आयोग तक नजर रखेगी.

बेईमान अधिकारियों की रुकवाएंगे फंड और पेंशन

हमने ऐसी व्यवस्था की है कि हर सजग नागरिक अपने पड़ोस के नए जुड़ने वाले वोट पर निगाह रखे. हम एक-एक वोट का हिसाब भी मांगेंगे और अंश मात्र भी बेईमानी होने पर वोट को जुड़ने नहीं देंगे, और किसी तरह जुड़ भी गया तो उसके लिए ज़िम्मेदार अधिकारी के ख़िलाफ़ सबूत सहित तत्काल रिपोर्ट लिखवाकर उसको नौकरी से बर्ख़ास्त भी कराएंगे. पेंशन व फ़ंड भी रुकवाएंगे और सज़ा भी दिलवाएंगे

“भाजपा किसी की सगी नहीं”

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, “अधिकारी याद रखें कि भाजपा किसी की सगी नहीं है. जब जेल में सजा भुगतते हुए ये भ्रष्ट अधिकारी अकेले में बैठकर अपने किये पर पछता रहे होंगे उसी समय जेल के बाहर उनके परिवार के लोग अपने रिश्तेदारों, मित्रों की उलाहना व कटाक्ष झेल रहे होंगे”.

यह भी पढ़ें

 UP Draft Voters List Released : उत्तर प्रदेश की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, पुरुषों के मुकाबले महिला वोटर्स बढ़ीं, 16 दिसंबर तक चलेगी नाम हटवाने-जुड़वाने की प्रक्रिया

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Akhilesh Yadav on Form-6: बीजेपी पर भड़के अखिलेश, कहा- “फॉर्म-6 में गड़बड़ी कर एक भी वोट गलत जोड़ा तो जनता छठी का दूध याद दिला देगी””

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *