नई दिल्ली : Rahul Gandhi on Girl Friend कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ का औपचारिक विमोचन सोमवार का हो गया. सोनिया गांधी ने बुक लॉन्च के दौरान अपने जीवन की तमाम बातों का जिक्र किया. समारोह में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद रहे. इसी राहुल गांधी ने अपने माता-पिता की यादों को साझा किया. उन्होंने कैंब्रिज में बिताए अपने बीते दिनों को साझा किया. यही नहीं, उन्होंने सार्वजनिक रूप से पहली बार अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र किया.
कैंब्रिज की यादें
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कैंब्रिज के अपने समय की एक निजी याद शेयर की. उन्होंने बताया कि एक बार वह अपनी गर्लफ्रेंड को उस रेस्टोरेंट में लेकर गए थे, जहां उनके माता-पिता, पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी और सोनिया गांधी पहली बार मिले थे.
राहुल गांधी ने मंच को संबोधित करते हुए कहा, ‘मुझे बहुत सख्त आदेश मिले हैं. जिसका मैं पालन करने वाला हूं. कोई राजनीति नहीं. लेकिन एक बेटे के तौर पर मैंने सोचा, या उनके बच्चों में से एक के तौर पर मैंने सोचा कि हममें से किसी एक को मेरी मां की भी थोड़ी झलक देनी चाहिए.’
रेस्टोरेंट गए जहां माता-पिता मिले थे
राहुल गांधी ने कहा कि जब वह कैंब्रिज में थे, तो उस दौरान उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड से कहा, ‘चलो वर्सिटी रेस्टोरेंट चलते हैं.’ उसे पता नहीं था कि यह क्या है. इसके बाद वे वहां गए. राहुल गांधी ने कहा कि वह देखना चाहते थे कि उनके माता-पिता कहां मिले थे.
वो डिश ऑर्डर की जो मम्मी-पापा खाते थे
किस्से को याद करते हुए राहुल ने कहा कि उस रेस्टोरेंट के दरवाजे का रंग पीला था. जब वे वहां पहुंचे और स्टाफ ने पूछा कि कितने लोग हैं, तो उन्होंने जवाब दिया ‘दो’. अंदर जाकर दोनों ने मेन्यू देखा और खाना ऑर्डर किया. राहुल के मुताबिक, रेस्टोरेंट के वेटर ने उन्हें राजीव और सोनिया गांधी की पुरानी मुलाकातों से जुड़ी यादें भी बताईं. राहुल ने वहां वही चिकन डिश ऑर्डर की, जो उनके माता-पिता अक्सर खाया करते थे.
बचपन की यादों को किया साझा
कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने अपने माता-पिता के आपसी रिश्ते को भी याद किया. उन्होंने कहा कि घर में उन्होंने हमेशा राजीव और सोनिया गांधी को एक-दूसरे के बेहद करीब देखा. उनके मुताबिक, घर में पापा होते थे और उनकी गोद में मम्मा बैठती थीं, उनके लिए माता-पिता के प्यार की यही परिभाषा थी. राहुल ने बताया कि बचपन में जब वे अपने दोस्तों के घर जाते थे और वहां माता-पिता को इस तरह साथ नहीं देखते थे, तो वे हैरानी से अपने दोस्तों से पूछते थे कि उनके माता-पिता ऐसे क्यों नहीं रहते.
यह भी पढ़ें

One thought on “Rahul Gandhi on Girl Friend: राहुल गांधी ने पहली बार किया गर्ल फ्रेंड की जिक्र,कहा- “मैं उसे रेस्टोरेंट ले गया, जहां मम्मी-पापा मिलते थे””