Uttarakhand bus accident

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड में हादसा, ऋषिकेश में बस अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 8 की मौत, 26 घायल

एजेंसी :  Uttarakhand Bus Accident  उत्तराखंड से दर्दनाक खबर सामने आई है. ऋषिकेश में मंगलवार सुबह एक बस अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से 8 लोगों की मौत हो गई. वहीं, करीब 26 लोग हादसे में घायल हुए हैं. जानकारी के मुताबिक, बस हरिद्वार से जोशमठ जा रही थी, इस दौरान बद्रीनाथ हाईवे पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई.

इस हादसे पर राज्य के मुख्यमंत्री धामी और पीएम मोदी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए हैं. ये दुखद हादसा ऋषिकेश में बदरीनाथ हाईवे पर हुआ. प्रभारी निरीक्षक मुनिकीरेती प्रदीप चौहान ने बताया कि गूलर बाजार के पास सुबह के समय एक बस रेलिंग तोड़ते हुए 100 मीटर नीचे गहरी खाई में गिरी.

8 यात्रियों की दर्दनाक मौत

32 सीटर वाली मिनी बस में 30 यात्री सवार थे, जिसमें 6 की मौके पर ही मौत हो गई. बाकी लोगों को बचाया गया. दो लोगों की बाद में मौत हुई. अभी फिलहाल 26 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस का कहना है कि मृतकों की पहचान की जा रही है. फिलहाल घायलों को अस्पताल भेजा गया है.

सीएम धामी ने जताया दुख

हादसे पर सीएम धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है. उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. साथ ही कहा कि घायलों को समुचित उपचार उपलब्ध कराया जाए.

पीएम ने भी शोक व्यक्त किया

वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर शोक संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने कहा कि, मैं उन परिवारों के लिए प्रार्थना करता हूं. जिन्होंने अपनों को खोया है. पीएम ने घायलों के जल्द ठीक होने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की.

 

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड में हादसा, ऋषिकेश में बस अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिरी, 8 की मौत, 26 घायल”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *