कानपुर : Post Office Scam in Kanpur कानपुर के घाटमपुर उप डाकघर में फर्जीवाडे का मामला सामने आया है. यहां डाक घर की बचत योजनाओं में पैसा जमा कराने वालों की खातों में राशि ही नहीं मिली. खाताधारक जब अपनी मैच्योर हो रही योजना के लिए रकम लेने डाकघर पहुंचे तो उनके होश उड़ गये. फिलहाल इस मामले की विभागीय जांच की गई. इनमें दो कर्माचारियों के नाम सामने आए हैं. डाक सहायक शिवम सचान और उप डाकपाल राकेश मिश्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई थी. रविवार को दोनों की गिरफ्तारी हो गई.
दो की गिरफ्तारी हुई
फिलहाल शुरुआती जांच के बाद घोटाला करने के दो आरोपियों डाक सहायक शिवम सचान और तत्कालीन कार्यवाहक उपडाकपाल राकेश कुमार मिश्रा को घाटमपुर थाने की पुलिस ने रविवार को अरेस्ट कर लिया. एक दिन पहले ही घाटमपुर थाने की पुलिस ने दोनों के खिलाफ डाकघर में योजनाओं में जमा लाखों रुपए के गबन की रिपोर्ट दर्ज की थी.
विभागीय जांच में पाए गये दोषी
घाटमपुर उपडाकघर के डाक सहायक शिवम सचान और तत्कालीन कार्यवाहक उपडाकपाल घाटमपुर राकेश कुमार मिश्रा ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए डाकघर में अलग-अलग योजनाओं में जमा लाखों रुपए का गबन किया है. डाक विभाग की जांच में दोनों दोषी पाए गए और दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी. अब पुलिस ने रविवार को दोनों आरोपियों को अरेस्ट करके जेल भेज दिया.
पद का दुरुपयोग कर खातों से निकाला पैसा
डीसीपी साउथ दीपेन्द्र नाथ चौधरी ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके बताया कि घाटमपुर के उपडाकघर में अलग-अलग योजनाओं में जमा पब्लिक के करोड़ों रुपए का गबन किया गया. मामले में घाटमपुर थाने में शनिवार को दो एफआईआर दर्ज की गई थी. विभागीय जांच में सामने आया था कि डाक सहायक शिवम सचान और तत्कालीन कार्यवाहक उपडाकपाल राकेश कुमार मिश्रा ने पद का दुरुपयोग करते हुए खाते से रुपयों को निकाला है. विभागीय जांच के बाद कार्यालय अधीक्षक रवि कुमार ने तहरीर देकर घाटमपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी.
खाता धारक की शिकायत पर हुई कार्रवाई
खाता धारक आकांक्षा चौरसिया की शिकायत पर मामले की जांच की गई थी. जांच में सामने आया कि उनके माता-पिता स्व. जितेन्द्र कुमार चौरसिया और स्व. अर्चना चौरसिया के संयुक्त बचत खाते से उनकी मृत्यु के बाद दिनांक 23 जनवरी. 2025 को 4 लाख 15 हजार और 28 मई 2025 को 2 लाख 98 हजार खाते से निकाला गया.
यूजर आईडी से निकाला गया पैस
जांच में सामने आया कि डाकसहायक घाटमपुर उपडाकघर शिवम सचान की यूजर आईडी और तत्कालीन कार्यवाहक उपडाकपाल घाटमपुर राकेश कुमार मिश्रा की सुपरवाइजरी यूजर आईडी से रुपया निकाला गया. पूछताछ में भी दोनों आरोपियों ने गबन की बात स्वीकार की है.
यह भी पढ़ें

One thought on “Post Office Scam in Kanpur: कानपुर में बड़ा घोटाला, डाकघर में पाई पाई कर पैसा जोड़ते रहे, जब रकम लेने पहुंचे तो खाता खाली”