SCO Summit New Delhi

SCO Summit in New Delhi: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाक मंत्री भारत आएंगे, SCO में शामिल होने के लिए पड़ोसी देश ने न्यौता स्वीकारा

नई दिल्ली : SCO Summit in New Delhi शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की नई दिल्ली में होने वाली बैठक में पाकिस्तान भी हिस्सा लेगा. इस बात की पुष्टि पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने शनिवार को कर दी है. पाकिस्तान के जलवायु मंत्री मुसादिक मसूद मलिक भारत में होने वाली SCO बैठक में हिस्सा लेंगे. ये 20 से 22 नवंबर तक चलेगी. ऑपरेशन सिंदूर के बाद ये पहले मौका है जब कोई पाक मंत्री भारत आ रहा है.

एक सरकारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, ‘पाकिस्तान नई दिल्ली में SCO सभ्यता संवाद में हिस्सा लेगा. पाकिस्तान सरकार ने 20 से 22 नवंबर 2026 तक नई दिल्ली में आयोजित होने वाले SCO सभ्यता संवाद में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व करने के लिए, जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण समन्वय मामलों के संघीय मंत्री डॉ. मुसादिक मसूद मलिक को नामित किया है.’

लंबे अंतराल के बाद किसी पाक मंत्री की यात्रा 

मलिक अगर भारत आते हैं तो तीन साल से भी अधिक समय में किसी पाकिस्तानी मंत्री की पड़ोसी देश की यह पहली यात्रा होगी. अप्रैल 2025 में जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए एक आतंकी हमले के बाद दोनों देशों के बीच संबंध और खराब हो गए थे.

इस हमले में 26 आम नागरिक मारे गए थे. हमले के जवाब में भारत ने 6 और 7 मई के बीच ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकी लॉन्चपैड के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की थी. भारत और पाकिस्तान के बीच यह सैन्य टकराव 9 मई को संघर्ष विराम के साथ खत्म हुआ.

कई देशों को निमंत्रण भेजे गए

भारत ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि, आगामी सभ्यता संवाद मंच के लिए कई देशों को निमंत्रण भेजे गए हैं. इनमें SCO के सभी 10 सदस्य देश शामिल हैं, जिनमें पाकिस्तान भी है. यह कार्यक्रम 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि दिल्ली में इस कार्यक्रम की तैयारियां चल रही हैं.

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, जायसवाल ने कहा, “नई दिल्ली में होने वाले इस संवाद के लिए SCO के सदस्य देशों सहित कई अन्य देशों को भी आमंत्रित किया गया है. हम इस सभ्यता संवाद की मेजबानी करने के लिए उत्सुक हैं.”

यह भी पढ़ें

Under-19 Asia Cup Final: हारे हुए मैच को जिताकर मोहित बने बाजीगर, अंडर-19 एशिया कप में टीम इंडिया की यादगार जीत  

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “SCO Summit in New Delhi: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार पाक मंत्री भारत आएंगे, SCO में शामिल होने के लिए पड़ोसी देश ने न्यौता स्वीकारा”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *