एंटरटेन्मेन्ट डेस्क : Ramayan In South India नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण नये रिकॉर्ड बना रही है. भारत और भारत के बाहर भी फिल्म को दर्शकों की प्रशंसा मिल रही है. 5 नवंबर को रिलीज के बाद से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के झंडे गाड़ रही है. दिवाली के त्यौहार के नजदीक सिनेमाघरों में आने से इस फिल्म में कमाई के सारे रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिये.
100 करोड़ रुपये प्रति दिन
यह फिल्म बॉलीवुड की पहली ऐसी रिलीज बन गई है जिसने लगातार एक हफ्ते तक दुनिया भर में हर दिन 100 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की कमाई की है. अब, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है, और एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया है जो इससे पहले किसी और हिंदी फिल्म ने नहीं बनाया है.
‘रामायण’ ने 9 दिनों में साउथ इंडियन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया
सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक ‘रामायण’ ने रिलीज के नौ दिनों के भीतर चार साउथ इंडियन भाषाओं तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम में कुल 139.20 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही, ‘रामायण’ इन चार मार्केट को मिलाकर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने वाली पहली हिंदी फिल्म बन गई है. इससे पहले यह रिकॉर्ड ‘धुरंधर 2’ के नाम था, जिसने अपनी पूरी थिएट्रिकल रन के दौरान इन्हीं चार भाषाओं में 68 करोड़ रुपये की कमाई की थी.
दक्षिण भारतीय भाषाओं में ‘रामायण’ ने की कमाई
साउथ इंडियन भाषाओं में ‘रामायण’ की कमाई की बात करें तो इसने कन्नड़-डब वर्जन में सबसे ज्यादा कमाई की है. यहां से इसने 51.95 करोड़ रुपये जुटाए हैं. इसके अलावा, नौ दिनों के भीतर फिल्म ने तेलुगु में 40.65 करोड़ रुपये, तमिल में 24.90 करोड़ रुपये और मलयालम में 21.70 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसी के साथ चारों साउथ इंडियन भाषाओं को मिलाकर इसकी 9 दिनों की कुल कमाई अब 139.20 करोड़ रुपये हो गई है.
यह भी पढ़ें
