Kerlam murder case

Kerlam Sensational Murder Case: 13 साल की लड़की ने दोस्तों के साथ मिलकर की नाना की हत्या, आई फोन और बाइक के लिए दिया हत्याकांड को अंजाम, पढ़ें ये रोंगटे खड़ी कर देने वाली रिपोर्ट

एजेंसी :  Kerlam Sensational Murder Case  केरलम् से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां करुवट्टा में एक 13 वर्षीय लड़की ने अपने नाना की हत्या को अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर अंजाम दिया. लड़की ने अपने लिए आई फोन और दोस्त के लिए बाइक खरीदने के लिए ये हत्या की. पुलिस की चार्जशीट में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं.

पुलिस ने कहा ये दुर्लभ केस

जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (जेजेबी) में पुलिस द्वारा दाखिल चार्जशीट के अनुसार, 740 पन्नों की चार्जशीट में चार नाबालिगों को आरोपी बनाया गया है. इनमें से दो की उम्र 17 साल, एक की 16 साल और लड़की की उम्र 13 साल है. पुलिस ने इसे एक दुर्लभ मामला बताया है क्योंकि चारों की उम्र 18 साल से कम है.

बुजुर्ग के मुंह में ठूंसा कपड़ा

पुलिस के अनुसार, 15 अगस्त की रात तीनों लड़के बाथरूम की छत की टाइल हटाकर और वेंटिलेशन के रास्ते बुजुर्ग व्यक्ति के घर में दाखिल हुए. आरोप है कि उन्होंने बुजुर्ग के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और उनके चेहरे को चादर से दबा दिया, जिससे वे बेहोश हो गए. इसके बाद उन्होंने बुजुर्ग के हाथों को उनकी जांघों से धोती से बांध दिया और पैरों को तौलिए से कस दिया.

घर से 36 ग्राम सोना चुराया

इसके अलावा चार्जशीट में कहा गया कि, उन्होंने बुजुर्ग को पैरों से कुचला और उनकी गर्दन व सिर पर वार किया, जिससे उनकी मौत हो गई. इस दौरान किसी हथियार का इस्तेमाल नहीं किया गया.  पुलिस ने चार्जशीट में यह भी बताया कि, आरोपियों ने घर से लगभग 36 ग्राम सोना चुरा लिया.

व्हाट्सएप कॉल पर दिखाई हत्या वाली जगह

यह वारदात 17 अगस्त को सामने आई और उसी दिन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया. जांचकर्ताओं के अनुसार, लड़कों ने लड़की को व्हाट्सएप कॉल के जरिए हत्या वाली जगह दिखाई थी. आरोप है कि इस अपराध की योजना दो महीने पहले ही बना ली गई थी और आरोपी इंस्टाग्राम के जरिए एक-दूसरे के संपर्क में थे.

मेटा की रिपोर्ट जुवेनाइल बोर्ड को सौंपी जाएगी

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के फोन से सारी चैट बरामद कर ली गई हैं. पुष्टि के लिए मेटा से जानकारी मांगी गई थी और इसकी रिपोर्ट जेजेबी को सौंपी जाएगी. चार्जशीट के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों के फोन से छह सिम कार्ड बरामद किए, जिनमें से एक सिम केवल हत्या के दिन ही एक्टिव था.

Ban on Flights in America: 9/11 के बाद अमेरिका में दूसरा बार हजारों उड़ानें थम गईं, इस वजह से मची अफरा-तफरी

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *