नई दिल्ली : Delhi Metro Train दिल्ली मेट्रो में अब ऐसी तकनीक का प्रयोग शुरू किया जा रहा है, जिसके चलते दरवाजे में कुछ भी फंसने पर ट्रेन खुद रुक जाएगी. इसे एंटी ड्रैग सिस्टम कहते हैं. मेट्रो के दरवाजे में बैग का स्ट्रैप, पानी की बोतल की डोरी या ऐसी कोई भी वस्तु के फंसने पर ये प्रणाली ट्रेन को आगे नहीं बढ़ने देगी, और इस तकनीक से बड़ी दुर्घटना रोकी जा सकती है.
बता दें कि, पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पांच मेट्रो ट्रेनों में इस प्रणाली को लगाया जा रहा है. इसके सफल होने पर अन्य ट्रेनों में यह तकनीक इस्तेमाल की जाएगी. पांच मिलीमीटर पतला सामान फंसने पर भी दरवाजा बंद नहीं होगा.
दरवाजे में फंसने पर रुक जाएगी ट्रेन
यह प्रणाली विशेष तौर पर उन दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लगाई जा रही है, जिसमें यात्री दरवाजे में फंसकर प्लेटफॉर्म पर घसीटे जाते हैं. मेट्रो के दरवाजे में अभी सेंसर लगे हुए हैं, जिससे कोई भी सामान फंसने पर दरवाजे बंद नहीं होते हैं.
इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर हुई थी दुखद घटना
इसके बावजूद दिसंबर, 2023 में इंद्रलोक मेट्रो स्टेशन पर दरवाजे में फंसने से एक महिला की मौत हो गई थी. जांच में सामने आया था कि पानी की बोतल की नायलॉन की डोरी दरवाजे में फंस गई थी. उतरते समय डोरी दरवाजे में फंस गई और ट्रेन चल पड़ी थी, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गई थी. बाद में उसकी मौत हो गई थी. इस दुर्घटना के बाद एंटी ड्रैग सिस्टम लगाने का फैसला किया गया था.
परीक्षण के बाद अन्य ट्रेनों में लगेगी प्रणाली
पिछले वर्ष जुलाई में रेल लाइन की एक ट्रेन में यह प्रणाली लगाई गई थी. अब चार और ट्रेनों में यह प्रणाली लगा दी गई है. डेढ़ से दो वर्ष के परीक्षण के बाद उसके परिणाम के आधार पर अन्य मेट्रो में इसे लगाने का निर्णय लिया जाएगा.
यह भी पढ़ें

One thought on “Delhi Metro Train: दिल्ली मेट्रो में लगने जा रहा है “एंटी ड्रैग सिस्टम”, दरवाजे में कुछ भी फंसने पर नहीं चलेगी ट्रेन”