Assam Road Accident

Road Accident in Assam: असम में भीषण सड़क हादसा, टेंपो ट्रेवलर खड़े ट्रक में जा घुसी, 23 की दर्दनाक मौत, सीएम ने दु:ख व्यक्त किया

एजेंसी : असम के काजीरंगा नेशनल पार्क के पास भीषण दुर्घटना हुई है. यहां तेज रफ्तार मिनी बस सीधी खड़े हुए ट्रक में जा घुसी. जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई है, और 20 घायल बताये जा रहे हैं. पुलिस और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंची हुई हैं. घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

कमिश्नर ने दी जानकारी

गोलाघाट जिले के कमिश्नर बिस्वजीत फुकन ने बताया कि असम के गोलाघाट जिले में काजीरंगा के पास रोंगाजान इलाके में एक हादसे में कई लोगों की मौत हो गई. कई अन्य घायल हुए हैं. उन्होंने समाचार एजेंसी को बताया कि, घायलों को पास के अस्पताल ले जाया गया है. अभी और जानकारी का इंतजार है.

लोकल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस में कुल 35 से ज्यादा यात्री सवार थे. वह एक तेज रफ्तार ट्रैवलर गाड़ी एक ट्रेलर से जा टकराई. जिससे यह बड़ी अनहोनी हो गई. घायलों को मडॉल अस्पताल ले जाया गया है. वहीं गंभीर रूप से घायल लोगों को बोकाखाट और जोरहाट के अस्पताल में भेज दिया गया है.

मुख्यमंत्री ने हादसे पर दु:ख व्यक्त किया

असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा ने इस दुखद हादसे पर शोक जताया है. उन्होंने एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा,  आज काजीरंगा में हुई दुखद दुर्घटना से मुझे गहरा आघात लगा है. इस नुकसान ने हम सभी को झकझोर कर रख दिया है. जिन परिवारों ने अपनों को खोया है. उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. कोई भी शब्द उनके दुख को पाट नहीं सकता. लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि वे अकेले नहीं है. दुख की इस घड़ी में पूरा असम उनके साथ खड़ा है.

मृतकों में कई कॉलेज स्टूडेंट्स शामिल

अधिकारियों के मुताबिक, हादसे में मरने वालों में दो महिलाएं शामिल हैं. कई मृतक कॉलेज स्टूडेंट्स थे, जो क्लास खत्म होने के बाद घर लौट रहे थे. ट्रैवलर में सवार ज्यादातर लोग युवा बताए जा रहे हैं.

तेज रफ्तार बनी काल

हादसे के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है. शुरुआती जानकारी में तेज रफ्तार को हादसे की एक संभावित वजह माना जा रहा है. हालांकि, दुर्घटना किस वजह से हुई, यह जांच पूरी होने के बाद ही साफ होगा.

यह भी पढ़ें

Benjamin Netanyahu Lookalike : बेंजामिन नेतन्याहू जैसी शक्ल होना बना मुसीबत, तेहरान का ये दुकानदार सोशल मीडिया पर वायरल, देखें VIDEO

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Road Accident in Assam: असम में भीषण सड़क हादसा, टेंपो ट्रेवलर खड़े ट्रक में जा घुसी, 23 की दर्दनाक मौत, सीएम ने दु:ख व्यक्त किया”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *