Netanyahu Lookalike

Benjamin Netanyahu Lookalike : बेंजामिन नेतन्याहू जैसी शक्ल होना बना मुसीबत, तेहरान का ये दुकानदार सोशल मीडिया पर वायरल, देखें VIDEO

न्यूज डेस्क : Benjamin Netanyahu Lookalike ईरान और इजरायल के बीच हाल में हुए युद्ध की चर्चा दुनिया भर में हुई. इस बीच ईरान का एक शख्स सोशल मीडिया पर खासा सुर्खियां बटोर रहा है. इसकी वजह इस शख्स की शक्ल इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मिलना है. जानकारी के मुताबिक, ये शख्स तेहरान का एक दुकानदार है. सोशल मीडिया पर इसका 9 सेकेंड का वीडियो वायरल होने के बाद दुनिया भर में इंटरनेट यूजर्स तरह तरह के कमेंट कर रहे हैं. इस वीडियो में ये दुकानदार तराजू के पीछे बैठा दिखाई दे रहा है.

ईरान का नेतन्याहू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह शख्स तेहरान में सूखे मेवे और मिठाइयों की दुकान चलाता है. ईरान और अरब देशों के कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स कई तरह के मीम्स बना रहे हैं. कुछ लोग मजाक में उसे ईरान का नेतन्याहू कह रहे हैं, तो कई यूजर्स ने उसकी शक्ल को लेकर दिलचस्प कमेंट किए हैं.

नेतन्याहू जैसी शक्ल होना बना मुसीबत, बहिष्कार का दावा

तुर्की और अरब मीडिया की कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि नेतन्याहू से मिलती-जुलती शक्ल की वजह से कुछ लोग दुकानदार की दुकान का बहिष्कार कर रहे हैं. सोशल मीडिया पर बॉयकॉट अभियान चलाए जाने और ग्राहकों के सामान खरीदना बंद करने की भी खबरें हैं. इन दावों के मुताबिक, इसका असर दुकानदार के कारोबार पर पड़ रहा है. वहीं, सोशल मीडिया पर कुछ लोग उसे अपना लुक बदलने की सलाह दे रहे हैं. कोई उसे हेयरस्टाइल बदलने को कह रहा है, तो कोई दाढ़ी बढ़ाने की सलाह दे रहा है.

वीडियो की सत्यता और दुकानदार की पहचान पर स्थिति साफ नहीं

सोशल मीडिया पर यह दुकानदार चर्चा का विषय बना हुआ है. अरब मीडिया की कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि वायरल वीडियो और तस्वीरें असली हैं और इन्हें एआई की मदद से तैयार नहीं किया गया है. हालांकि, अभी तक वीडियो का मूल स्रोत, इसे शूट किए जाने का समय और दुकानदार की वास्तविक पहचान स्वतंत्र रूप से सत्यापित नहीं हो सकी है.

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Benjamin Netanyahu Lookalike : बेंजामिन नेतन्याहू जैसी शक्ल होना बना मुसीबत, तेहरान का ये दुकानदार सोशल मीडिया पर वायरल, देखें VIDEO”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *