Microsoft Outage

Global Microsoft Outage: दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं ठप होने से मचा कोहराम, दिग्गज कंपनी ने कहा सर्वर में आई बड़ी दिक्कत

एजेंसी : Global Microsoft Outage  शुक्रवार का दिन दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट के लिए बुरा साबित हो रहा है. दुनिया भर में कंपनी की सेवाएं बाधित हुई हैं. दफ्तरों में काम करने वाले लाखों लोग बुरी तरह प्रभावित हुए. अबतक मिली जानकारी के मुताबिक तकनीकी खराबी के चलते ये दिक्कत आई है. इसकी वजह से Teams, Outlook, Onedrive ठीक से काम नहीं कर रहे हैं. इस सबका सीधा असर ईमेल, कारोबार और ऑफिस कम्युनिकेशन पर पड़ा है. फिलहाल कंपनी भी स्थिति साफ नहीं कर पा रही है, और अभी तक ये भी नहीं बाता पा रही है, ये समस्या कब तक सही होगी.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अकेले आउटलुक को लेकर दुनियाभर में 1,40,000 शिकायतें दर्ज हो चुकी हैं. कंपनी की ओर से परेशानी ठीक होने की कोई टाइमलाइन साफ नहीं की गई है.

एक घंटे के भीतर 74 देशों से शिकायत

अमेरिकी समयानुसार 12 नवंबर 2026 की दोपहर से माइक्रोसॉफ्ट की कई सर्विसेज एक के बाद एक फेल होने लगीं. डाउनडिटेक्टर पर अचानक रिपोर्ट्स का तूफान आ गया. सिर्फ एक घंटे के अंदर 74 देशों और इलाकों से शिकायतें दर्ज हुईं.

सर्वर अचानक हुए अनअवेलेबल

जब शुरुआत में ये दिक्कत आई थी, तब माइक्रोसॉफ्ट ने कहा था कि शायद यूजर्स का ट्रैफिक अचानक बहुत बढ़ गया है, लेकिन बाद में कंपनी ने खुद ही इस थ्योरी को खारिज कर दिया. माइक्रोसॉफ्ट के मुताबिक, ‘ट्रैफिक बढ़ने से नहीं, बल्कि बड़ी संख्या में सर्वर के अचानक अनअवेलेबल हो जाने से’ समस्या हुई.

माइक्रोसॉफ्ट के ऑटोमेटेड ‘सर्वर हेल्थ चेक’ सिस्टम में खराबी आ गई थी. ये चेक्स यह देखने के लिए होते हैं कि सर्वर सही से काम कर रहे हैं या नहीं. जब ये चेक्स फेल होने लगे, तो सर्वर खुद को अनअवेलेबल मार्क करने लगे और सर्विस से बाहर हो गए. जो सर्वर बचे, उन पर अचानक इतना लोड आ गया कि वो भी लड़खड़ाने लगे.

साइबर हमले का संकेत नहीं

माइक्रोसॉफ्ट ने साइबर हमले को खारिज किया है. कंपनी का साफतौर पर कहना है कि, इस बात का ‘कोई संकेत नहीं’ है कि यह साइबर हमला था. कंपनी ने इसे अपने इंफ्रास्ट्रक्चर की अंदरूनी तकनीकी खराबी बताया है. हालांकि, इस आउटेज का असर सिर्फ माइक्रोसॉफ्ट तक सीमित नहीं रहा.

यह OpenAI और Anthropic जैसी AI कंपनियों के कनेक्टिविटी कंपोनेंट्स तक भी पहुंच गया, जो माइक्रोसॉफ्ट के इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल करते हैं. कुछ यूजर्स ने AWS और Google Cloud पर भी दिक्कत बताई, लेकिन उन दोनों कंपनियों ने साफ कर दिया कि उनका क्लाउड ठीक है. दिक्कत सिर्फ ‘बाहरी नेटवर्क डिस्टर्बेंस’ की वजह से थी.

यह भी पढ़ें

Special Parliament Session: संसद का विशेष सत्र बुलाने की तैयारी में सरकार, परिसीमन- महिला आरक्षण बिल पारित कराने का बना रही है प्लान  

सबसे ज़्यादा पढ़े गए

One thought on “Global Microsoft Outage: दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट की सेवाएं ठप होने से मचा कोहराम, दिग्गज कंपनी ने कहा सर्वर में आई बड़ी दिक्कत”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *